IND vs ENG: केविन पीटरसन ने फिर ली चुटकी, हिंदी में ट्वीट कर भारत के लिए कही ये बात
अहमदाबादः केविन पीटरसन हिंदी में भी ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा करके वे भारत के फैंस को संदेश देते हैं। इन ट्वीट की टाइमिंग ऐसी होती है कि कोई मैच चल रहा होता है या खत्म हो रहा होता है। पीटरसन अमूमन मजाकिया भाषा में ये ट्वीट करते हैं। फैंस के बीच उनके ये ट्वीट काफी चर्चित हैं।
अब जब भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है तो पीटरसन का एक और हिंदी ट्वीट वायरल हो गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट अहमदाबाद के विशाल मोटेरा में चल रहा है और इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
पीटरसन काफी समय से भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बारे में ट्वीट कर रहे हैं और टॉस को लेकर काफी बातचीत कर रहे हैं। कई बार उन्होंने टॉस की आलोचना की है और कहा कि भारत में आप टॉस जीतो, मैच खुद ही जीत जाते हो।
अब जब इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है तो पीटरसन ने फिर भारतीय फैंस से चुटकी ली है और कहा कि वे आशा करता हैं ये टॉस जीतों, मैच जीतों वाला विकेट ना हो। उनका ट्वीट इस प्रकार पढ़ा जा सकता है-
"ओह इंडिया, आशा करता हूं कि ये, टॉस जीतो मैच जीतो वाला विकेट ना हों।"
फिलहाल तो ऐसा ही लगता है कि पीटरसन की उम्मीद रंग ला रही है क्योंकि टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम की हालत बहुत अच्छी नहीं है। खबर लिखे जाने तक उनके टॉप तीन विकेट केवल 75 रनों पर ही गिर गए हैं।
इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका जो रूट के तौर पर लगा जो विकेट पर टिकने के बाद 17 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले भारत ने डॉम सिबली और जॉनी बेयरस्टो को खाता भी नहीं खोलने दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

