Flashback 2020 : पहली बार 'चैंपियन' बनने से चूकी भारतीय महिला टीम, आस्ट्रेलिया ने तोड़ा सपना
Flashback 2020 : नई दिल्ली। साल 2020 भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ खास नहीं रहा। नामी बल्लेबाज अपना रन बरसाने में नाकाम रहे। यहां तक कि विराट कोहली (Virat Kohli) एक शतक तक नहीं लगा सके। वहीं महिला क्रिकेट के लिए भी इस साल इतिहास रचने का माैका था लेकिन वो चूक गए। इस साल हुए टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के फाइनल में महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम के पास पहली बार चैंपियन बनने का माैका था, लेकिन आस्ट्रेलिया के सामने खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए।
आस्ट्रेलिया 85 रनों से भारतीय महिला टीम को मात दी। इसी के साथ ही आस्ट्रेलियाई महिला टीम पांचवीं बार विश्व चैंपियन बन गई, लेकिन इस दौरान भी एक रिकॉर्ड बना। दरअसल, इस मैच को स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा।
ऐसा रहा था मैच
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 8 मार्च को हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाए। दोनों ओपनर बेथ मूनी (नाबाद 78) और एलिसा हिली (75) ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रनों की साझेदारी की। हालांकि इस साझेदारी को राधा यादव ने हिली को सीमा रेखा पर वेदा कृष्णामूर्ति के हाथों कैच कराकर तोड़ा। हिली ने 39 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से अपने करियर का 12वां अर्धशतक लगाया।
हिली के पवेलियन लाैटने के बाद मूनी ने अपने करियर का 9वां अर्धशतक बनाया और उन्होंने कप्तान मेन लेनिंग (16) और मूनी ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। मूनी ने 54 गेंदों पर 10 चौके लगाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिया। विशाल लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। पूरी टीम 99 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 33 रन दीप्ति शर्मा ने बनाए। इनके अलावा भारतीय टीम की 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
