भारत की बॉडी बिल्डर भूमिका शर्मा ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
वेनिस, 29 जून। भारत में बॉडी बिल्डिंग अब केवल पुरुषों की ही पहचान नहीं रह गया है बल्कि महिलाएं भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। देहरादून की रहने वाली 21 वर्षीय भूमिका शर्मा बॉडी बिल्डिंग मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं।

इटली में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
पिछले सप्ताह इटली के वेनिस में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में भूमिका ने दुनिया भर से आई 50 महिलाओं को हरा कर ये खिताब जीता। इस चैंपियनशिप में उन्हें बॉडी पोजिंग में सबसे ज्यादा अंक मिले थे।

वर्ल्ड यूनिवर्स चैंपियनशिप पर हैं भीमिका की निगाहें
खबरों के मुताबिक इस जीत के बावजूद भूमिका की निगाहें दिसंबर में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्स चैंपियनशिप पर लगी हैं।

सेकेंड इयर की छात्रा हैं भूमिका
आपको बता दें कि भूमिका अभी एक प्राइवेट कॉलेज में सेकंड इयर की छात्रा हैं। उन्होंने वर्ल्ड अमेच्योर बॉडी बिल्डिंग असोसिएशन कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल भी जीता है।

मां से मिली प्रेरणा, वेटलिफ्टिंग टीम की कोच हैं भूमिका की मां
भूमिका को बॉडी बिल्डिंग की प्रेरणा उनकी मां से मिली। उनकी मां हंसा ही उनकी कोच हैं और वे भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग टीम की कोच हैं। भूमिका को शुरुआत में शूटिंग पसंद थी और वे इसी में करियर बनाना चाहती थी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए भूमिका शर्मा ने बताया कि पहले वह प्रोफेशनल शूटर बनना चाहती थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
