Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : धोनी ने ठुकरा दिया BCCI का प्रस्ताव, फैसले की हो रही है प्रशंसा

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 में सबसे सफल टीमों में से एक, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी टीम के लिए एक बड़ा और बहुत ही साहसिक निर्णय लिया है। उनके इस फैसले की हर जगह प्रशंसा हो रही है। 19 सितंबर को आईपीएल 2020 में अपना पहला मैच खेलने के बजाय, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 23 सितंबर से अपना अभियान शुरू करने का विकल्प था।

धोनी ने ठुकराया प्रस्ताव

धोनी ने ठुकराया प्रस्ताव

इनसाइडपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की संचालन परिषद के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने सीएसके को इस सीजन में आईपीएल का अपना पांचवां मैच खेलने का विकल्प दिया था। इसका मतलब है कि CSK के पास टीम की तैयारी और चल रही समस्याओं को हल करने के लिए अधिक समय होगा। लेकिन कप्तान धोनी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। आईपीएल के पहले दिन धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के अभियान को शुरू करने का फैसला किया।

धोनी के साथ लगातार तुलना ऋषभ पंत के लिए अच्छा नहीं : MSK प्रसाद

शुरूआती मैच खेलना चाहता था CSK

शुरूआती मैच खेलना चाहता था CSK

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के एक सदस्य ने कहा, ''शेड्यूल की घोषणा करने से पहले हमने सीएसके से बात की थी। हम बाद में सीएसके का पहला मैच खेल सकते थे लेकिन वे सिर्फ शुरुआती मैच खेलना चाहते थे।'' बता दें कि सीजन-13 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियस के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा

पहले सप्ताह खेलेगी 3 मैच

पहले सप्ताह खेलेगी 3 मैच

इतना ही नहीं, बल्कि सभी बाधाओं के बावजूद, धोनी और सीएसके ने लीग के पहले छह दिनों में तीन मैच खेलने का विकल्प चुना। सीएसके पहले सप्ताह में 3 मैच खेलने वाली एकमात्र टीम है। पहले हफ्ते में, CSK मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल से खेलेगी। उन्हें भरोसा है कि वह शुरुआती मैच से पहले सभी परेशानियों से मुक्त हो जाएंगे।

Story first published: Wednesday, September 9, 2020, 13:04 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+