For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुशील कुमार का रिमांड बढ़ा, अब 24 घंटे में एक बार होगी मेडिकल जांच

नई दिल्ली। 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा के मर्डर केस में फंसे सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पुलिस ने उनका रिमांड बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। अब रोहिणी कोर्ट ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और उनके सहयोगी अजय की पुलिस हिरासत शनिवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी है। सुशील को 23 मई को दी गई छह दिनों की रिमांड की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश करने के बाद उसकी पुलिस हिरासत बढ़ाई गई।

अदालत ने दिल्ली पुलिस को हर 24 घंटे में एक बार सुशील कुमार की मेडिकल जांच करने का भी निर्देश दिया है। सुशील कुमार के वकील 4 दिन की रिमांड पर पुलिस हिरासत में उनसे मिल सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने पहलवान और उसके सहयोगी के लिए 7 दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन रोहिणी कोर्ट ने उन्हें केवल 4 दिन की हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी थी। सुशील और उसके सहयोगी अजय कुमार इस महीने की शुरुआत में साथी पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में नामजद होने के बाद से फरार चल रहे थे। सुशील कुमार 2 ओलंपिक पदक, 3 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक, 1 विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण, एशियाई खेलों में 1 कांस्य और 4 एशियाई चैम्पियनशिप पदक के साथ भारत के सबसे सफल पहलवान हैं।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सागर राणा हत्याकांड में अपनी नौवीं गिरफ्तारी की थी और ताजा आरोपी ने दावा किया है कि वह चार मई की रात छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में पहलवानों की पिटाई करने वालों में से एक था।

क्राइम ब्रांच ने शहर के टिकरी गांव से विजेंदर नाम के बिंदर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। विजेंदर भी पेशे से पहलवान है और उसने मुख्य आरोपी सुशील कुमार के निर्देश पर सागर राणा और उसके दोस्तों की पिटाई करना कबूल किया। इससे पहले सुशील कुमार की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके सुशील कुमार के मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुशील कुमार की मां की इस याचिका पर सुवाई करने से ही इनकार कर दिया था।

सुशील कुमार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि सुशील कुमार के हाथ में डंडा है। जबकि चोटिल सागर राणा जमीन पर पड़े हैं जिनकी अगले दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे गंभीर चोट की वजह से मौत हो गई थी।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 17:38 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+