आख़िरकार ड्रॉ हुआ दिल्ली टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेला गया तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. दिल्ली टेस्ट कई खिलाड़ियों के यादगार प्रदर्शन के लिए जाना जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गँवाए 31 रन बनाए. इसके साथ ही चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ में भारत की 1-0 की बढ़त क़ायम है.
बंगलौर में हुआ पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ था, जबकि मोहाली में भारत ने 320 रन से जीत हासिल की थी. और अब दिल्ली टेस्ट ड्रॉ ख़त्म हुआ है. चौथा टेस्ट मैच छह नवंबर से नागपुर में खेला जाएगा.
दिल्ली टेस्ट तो ड्रॉ रहा लेकिन इस टेस्ट मैच के बाद अनिल कुंबले ने एकाएक संन्यास लेने की घोषणा कर दी. अब महेंद्र सिंह धोनी नागपुर टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे.
शानदार प्रदर्शन
दिल्ली टेस्ट भले ही ड्रॉ हो गया लेकिन कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने पहली पारी में जहाँ दोहरा शतक लगाया, वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल क्लार्क ने शतक लगाकर वापसी की.
दिल्ली टेस्ट से पहले तक नाकाम रहे मैथ्यू हेडन ने भी पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की तो कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी बल्ले से दम दिखाया.वीवीएस लक्ष्मण ने पहली पारी में नाबाद रहते हुए 200 रन बनाए, तो दूसरी पारी में भी बिना आउट हुए उन्होंने 59 रन बनाए. उन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया.
पाँचवें दिन का खेल जब शुरू हुआ उस समय दूसरी पारी में भारत का स्कोर था दो विकेट पर 43 रन. लेकिन जल्द ही राहुल द्रविड़ को पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. सिर्फ़ 11 रन बनाकर राहुल द्रविड़ ब्रेट ली की गेंद पर आउट हो गए. गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर ने चौथे विकेट की साझेदारी में 40 रन जोड़े.
भारतीय पारी
लेकिन पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले गौतम गंभीर दूसरी पारी में सिर्फ़ 36 रन ही बना पाए. उन्हें मिचेल जॉनसन ने आउट किया.ब्रेट ली ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की
वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर ने पारी संभाली और रन भी जोड़े. सचिन काफ़ी संभल कर खेल रहे थे. लेकिन कैमरून व्हाइट की गेंद पर एक ख़राब शॉट खेलकर वे आउट हो गए. उन्होंने 47 रन बनाए.
इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण और सौरभ गांगुली भारत के स्कोर पर 208 तक ले गए. इसी स्कोर पर भारत ने पारी समाप्त घोषित की. वीवीएस लक्ष्मण 59 रन पर नाबाद रहे. जबकि सौरभ गांगुली 32 रन पर नाबाद रहे.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुक़सान पर 31 रन बनाए. हेडन 16 और कैटिच 14 रन पर नाबाद रहे. पहली पारी में भारत ने सात विकेट पर 613 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित कर दी थी. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 577 रन का स्कोर खड़ा किया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications