वसीम जाफर बोले- वो स्पेशल खिलाड़ी है, उसमें सहवाग वाली काबिलियत है
नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग ऐसे ओपनर रहे जिन्होंने भारत को कई बार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टाउनका काम यही रहता था कि आते ही गेंदबाजों पर हावी हो जाना, फिर सामने भले कोई भी गेंदबाज हो। सहवाग के रिटायर होने के बाद हालांकि रोहित शर्मा ने भी उनकी तरह खतरना खेल दिखाया। लेकिन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज जाफर का मानना है कि पृथ्वी शाॅ एक गिफ्टिड क्रिकेटर हैं जिसमें सहवाग वाली काबिलियत है।

आती है सहवाग की याद
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल 'आकाशवाणी' पर वसीम जाफर ने बात करते हुए कहा, ''शाॅ जिस तरह से शाॅट खेलता है, उसे देख मुझे भारत के और विस्फोटक ओपनर की याद आती है। वो हैं वीरेंद्र सहवाग। अगर वो सही जा रहा है तो मुझे लगता है कि उनमें वीरेंद्र सहवाग वाली काबिलियत है। वह किसी भी गेंदबाज की धुनाई कर सकते हैं।''

दी ये सलाह
बता दें कि अक्टूबर 2018 में, राजकोट में विंडिज के खिलाफ 134 रन बनाए थे। यह उनका पहला टेस्ट था और वह डेब्यू में शतक बनाने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। शाॅ के बारे में आगे बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा, ''लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगता है कि शाॅ को अपने खेल को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है, जहां उन्हें बैकसीट पर जाने की जरूरत है। मुझे लगता है कि उन्हें न्यूजीलैंड में कुछ नई चीजें सीखने को मिली होंगी। वह शॉर्ट डिलिवरी पर दो बार आउट हुए। वह कीवी गेंदबाजों की रणनीति में भी फंसे थे।''

अनुशासित होने की है जरूरत
हाल ही में पृथ्वी शाॅ डोपिंग टेस्ट में फेल पाए गए थे। जाफर ने उन्हें अनुशासित होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ''मुझे यह भी लगता है कि उन्हें ऑफ-फील्ड अपने जीवन में अधिक अनुशासित होने की जरूरत है। क्योंकि मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए उनके पास काबिलियत है, लेकिन उन्हें क्रिकेट के अधिक अनुशासित होने की जरूरत है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
