IPL 2021 हुआ सस्पेंड, सुरेश रैना बोले- जीवन में कभी खुद को इतना असहाय महसूस नहीं किया
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के हर रोज लाखो मामले सामने आ रहे हैं, हजारो लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पूरा देश इस मुश्किल समय में जब मदद की गुहार लगा रहा है ऐसे समय में आईपीएल के मैचों के आयोजन पर सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन एक के बाद एक चार खिलाड़ी जब आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल में संक्रमित हुए तो उसके बाद बीसीसीआई को आईपीएल को सस्पेंड करना पड़ा। आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट करके इस संकट के समय उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है जो लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं।
सुरेश रैना ने ट्वीट करके लिखा, अब यह कोई मजाक नहीं रह गया है, कितनी सारी जिंदगियां दांव पर हैं, मैंने खुद को जिंदगी मे कभी इतना असहाय महसूस नहीं किया। हम चाहे जितना लोगों की मदद करना चाहे, लेकिन हमारे पास स्रोत खत्म हो रहे हैं। इस देश का हर वह व्यक्ति तारीफ के काबिल है जिसने एक-दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाया और उसकी मदद की। बता दें कि सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी, माइक हसी समेत कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा, सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने आनन-फानन में आपात बैठक बुलाई और आईपील को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च बताते हुए आईपीएल को अनिश्चितकाल तक के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि बाकी के बचे हुए मैचों का आयोजन कब किया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि बीसीसीआई वर्ल्ड कप से पहले सितंबर माह में बाकी के मैचों का आयोजन करा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
