Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL-7 : मुम्बई ने गोवा को 1-0 से हराया, दर्ज की पहली जीत

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया। यह उनकी इस सीजन में पहली जीत रही जबकि गोवा को पहली हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस मैच में मुम्बई सिटी एफसी ने इंजुरी टाइम के अंतिम मिनट में मिले पेनाल्टी के दम पर मैच जीता।

दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मैच देखने को मिला। गोवा 40वें मिनट से ही 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। उन्होंने अंतिम पलों तक मुंबई को टक्कर दी, परंतु इंजुरी टाइम में जो हुआ, उसने गोवा के फैन्स को निराश कर दिया। अंतिम मिनट में गोवा के डिफेंस की अनचाही गलती ने मुम्बई को पेनाल्टी दिया और एडम ले फोंड्रे ने गोल कर टीम के पक्ष में मैच कर दिया। इससे पहले मुम्बई ने खेले पहले मैच में हाईलैंडर्स से 0-1 की हार झेली थी, जबकि गोवा ने अपने पहले मैच में बेंगलुरू एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोकते हुए ड्रा खेला था।

पहले हाफ में गोवा का पलड़ा भारी रहा लेकिन वो गोल नहीं कर सके। 40वें मिनट में रिडीम थ्लांग को लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद लगा कि मुंबई हावी होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि दूसरे हाफ में मुम्बई पूरा जोर लगाया। ऐसा नहीं है कि गोवा के पास गोल करने के माैके नहीं आए। माैके बने पर वो चूक गए, लेकिन अंतिम कुछ मिनटों में भी मुम्बई ने मौका बनाए और इसी का फायदा उसे पेनाल्टी के रूप में मिला। इस पेनाल्टी पर आखिरकार फोंड्रे ने बिपिन सिंह की गलती पर डेकलाक तोड़कर मुम्बई को तीन अंक हासिल हो गए।

Story first published: Thursday, November 26, 2020, 17:43 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+