Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK ने शेयर की जडेजा की तस्वीर, रैना का कमेंट हो रहा वायरल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद टीम इंडिया से बाहर हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। आईपीएल की शुरुआत से पहले रवींद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ की एक तस्वीर साझा की है, जिमे देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी किस तरह से एक दूसरे से बात कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने कहा कि मैं जब भी धोनी से मिलता हूं उनसे मिलने का उत्साह पहले ही जैसा होता है। मैं जब भी उनसे मिलता हूं, मुझे ऐसा लगता है कि मैं उनसे पहली बार मिल रहा हूं, आज भी उनसे मिलने का उत्साह 2009 की ही तरह है।

बापू पधारे छे

रवींद्र जडेजा की तस्वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने भी साझा किया है और लिखा, अपना टाइम। इस तस्वीर पर चेन्नई के खिलाड़ी सुरेश रैना ने कमेंट किया है जोकि काफी वायरल हो रहा है। सुरेश रैना ने सीएसके की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, बापू बधारे छे। सीएसके ने जो तस्वीर साझा की है उसमे जडेजा और रैना सीएसके की जर्सी में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। रैना और जडेजा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

क्वारेंटीन का समय किया पूरा

बता दें कि रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को अपना क्वारेंटीन का समय पूरा कर लिया है और आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़ गए हैं। बता दें कि पिछले तीन महीने से जडेजा क्रिकेट मैदान से बाहर थे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और उनके अंगूठे पर चोट लग गई थी। लेकिन अब फिट होकर रवींद्र जडेजा एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में दिखेंगे।

फिटनेस टेस्ट में पास

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी ट्विटर पर रवींद्र जडेजा की एक मुस्कुराते हुए तस्वीर साझा की है। तस्वीर में रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की यलो जर्सी में नजर आ रहेहैं। जडेजा ने पहले ही आईपीएल के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। अंगूठे में चोट लगने के बाद फिट होकर रवींद्र जडेजा ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए रवींद्र जडेजा नेशनल क्रिकेट अकादमी पहुंचे थे। गौरतलब है कि जनवरी माह में रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलते समय चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनका जब स्कैन कराया गया तो जडेजा का अंगूठा डिसलोकेट हो गया था।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 18:35 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+