वीवीएस लक्ष्मण ने बताया आखिर क्यों बार-बार फेल हो रहे केएल राहुल
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले तीन मैचों में केएल राहुल सिर्फ 1 रन बना सके हैं। दो पारियों में केएल राहुल खाता तक नहीं खोल सके। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में केएल राहुल के टीम में खेलने को लेकर संशय बरकरार है। पिछले कुछ सालों में केएल राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने टीम में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में केएल राहुल चौथे पायदान पर हैं। खराब बल्लेबाजी फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने खास सलाह दी है।

कप्तान और कोच का मिल रहा साथ
पिछले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर केएल राहुल को अपना समर्थन दे रहे हैं। कप्तान कोहली ने कहा कि 2-3 खराब पारी की वजह से उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है। इस बीच वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि टीम इंडिया को केएल राहुल के साथ बने रहना चाहिए और उन्हें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने देना चाहिए। लक्ष्मण ने कहा कि पिछली पारियों में जिस तरह से केएल राहुल आउट हुए उससे वह खुश नहीं होंगे।

तकनीकी रूप से काफी अच्छे बल्लेबाज हैं केएल
लक्ष्मण ने कहा कि केएल राहुल को खेलना चाहिए क्योंकि उन्होंने बहुत अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। वो अब टेस्ट टीम के स्थायी सदस्य नहीं हैं। लेकिन पिछली तीन पारियों में केएल राहुल जिस तरह से आउट हुए उससे वो बिल्कुल खुश नहीं होंगे। अगर हम उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो वह तकनीकी रूप से बेहतरीन बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कई शतक लगाए हैं, लेकिन जिस तरह से क्रीज में उनके पैर नहीं चल रहे हैं और उनका बैट शरीर से दूर है, यही वजह है कि बैट और पैड के बीच काफी गैप होता है।

टीम से बाहर नहीं करना चाहिए केएल को
केएल राहुल का समर्थन करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि अगर इस समय में केएल राहुल को टीम से बाहर किया गया तो यह बड़ी चूक होगी। लिहाजा मुझे लगता है कि केएल राहुल की बल्लेबाजी में जो लय और आत्मविश्वास है वह फिलहाल देखने को नहीं मिल रही है। उनका आत्मविश्वास काफी कम है, ऐसे में अगर आप उन्हें टीम से बाहर करते हैं तो उनके लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
