चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार जीतेगी खिताब, स्कॉट स्टायरिस ने बताया कारण
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 27वां मुकाबला दिल्ली के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा। आईपीएल के इस महामुकाबले मे लगातार 5 मैच जीतकर आ रही चेन्नई सुपर किंग्स का सामना जीत के लिये संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस से होना है। इस सीजन मुंबई की टीम को पहले 6 में से सिर्फ 3 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है तो साथ ही उसके टॉप ऑर्डर को छोड़ दिया जाये तो मुंबई के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे हैं।
और पढ़ें: बड़ी खबर: 5 हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर से छीनी कप्तानी, जानें कौन बना नया कप्तान
जहां सीएसके की टीम ने पिछले सीजन की बुरी यादों को भुलाकर इस सीजन जबरदस्त शुरुआत की और 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम चौथे पायदान पर काबिज हैं। इस बीच मैच से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टॉयरिस ने उन कारणों का खुलासा किया है जिसके चलते उन्हें लगता है कि सीएसके की टीम चौथी बार चैम्पियन बनने वाली है।
और पढ़ें: IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने बताया- कैसे वापस लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, WTC निभायेगा अहम रोल

चौथी बार चैम्पियन बन सकती है सीएसके
स्टार स्पोर्टस के एक शो में बात करते हुए स्कॉट स्टॉयरिस ने कहा कि शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने प्रदर्शन का आकलन करेगी। इस मैच में अगर सीएसके की टीम जीत हासिल करती है तो वो खिताब हासिल करने की संभावनाओं को मजबूत करेगी। सीएसके ने जैसा प्रदर्शन किया है उससे साफ है कि वो चौथा खिताब जीत सकते हैं।

मुंबई है पसंदीदा दावेदार
स्टॉयरिस ने आगे बात करते हुए कहा कि भले सीएसके की टीम इस समय अंकतालिका में सबसे ऊपर काबिज है लेकिन ओवरऑल रैंकिंग में मुंबई आज भी सबसे ऊपर काबिज है। चेन्नई की पिच थोड़ी मुश्किल थी जिसके चलते मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी परेशानी हुई, हालांकि अब उसके खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं जिसकी झलक हमें राजस्थान के खिलाफ मैच में नजर आई थी। मेरे लिये खिताब की पसंदीदा टीम मुंबई इंडियंस ही है।

अगर चेन्नई में नही खेलती मुंबई तो होती टॉप पर
स्कॉट स्टॉयरिस ने आगे कहा कि अगर मुंबई की टीम चेन्नई के मैदान पर नहीं खेलती तो वो आज अंकतालिका में सबसे ऊपर काबिज होती।
उन्होंने कहा,'मैं सीएसके को जीतते हुए देखना पसंद करूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि वह इस बार खिताब जीतने की असली दावेदार है। वे पहले से ही इस रेस में सबसे आगे हैं लेकिन यह वास्तव में ठोस होगा। मुंबई अभी भी इस लीग में फेवरिट है, हालांकि अगर मुंबई की टीम चेन्नई के मैदान पर नहीं खेलती तो शायद अंकतालिका में टॉप पर काबिज होती।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
