चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन, रोहित शर्मा को किया बाहर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट अभी पटरी पर नहीं लाैटा है। ऐसे में खिलाड़ी आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहने का काम कर रहे हैं। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट टीम के 'भरोसेमंद' बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल अपना वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुना है। हैरानी भरी बात यह है कि पुजारा ने अपनी टीम में अपने अलावा तीन भारतीयों को चुना लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को जगह नहीं दी, जो टेस्ट में भी खतरनाक खेल दिखा रहे हैं।

इन भारतीयों को चुना
पुजारा ने खुद को जगह देते हुए जिन्हें तीन भारतीयों को चुना वो हैं- विराट कोहली, रविचंद्र अश्विन और जसप्रीत बुमराह। इसके अलावा पुजारा ने 12वें और 13वें नंबर के खिलाड़ियों के लिए भी भारतीय क्रिकेटरों का चुनाव किया है। ओपनिंग जोड़ी डेविन वाॅर्नर और केन विलियमसन के रूप में तैयार की है, जबकि तीसरे नंबर के लिए उन्होंने खुद को चुना है। कोहली को चाैथे जबकि स्टीव स्मिथ को पांचवें स्थान के लिए चुना।

रबाडा भी शामिल
इंग्लैंड के विस्फोटक आलराउंडर बेन स्टोक्स को छठे नंबर के लिए चुना है। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए टॉप च्वॉइस बीजे वाटलिंग हैं। पुजारा की वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन इकलौते स्पिनर हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजों को शामिल किया। पुजारा ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की तरफ से टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

चेतेश्वर पुजारा वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन:
डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, रवींद्र जडेजा (12वां खिलाड़ी), मोहम्मद शमी (13वां खिलाड़ी)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
