बंगलौर पर भारी पड़ी दिल्ली
आईपीएल में रविवार को दिल्ली में खेल गए मैच में डेल्ही डेयरडेविल्स ने बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को 37 रनों से हरा दिया.
डेल्ही डेयरडेविल्स की जीत में पॉल कोलिंगवुड के नाबाद 75 रनों का बड़ा योगदान रहा. उन्हें मैन ऑफ़ द मैच करार दिया गया.
कोलिंगवुड के 46 गेंद में 75 रन की मदद से दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 184 रन बनाए.
इसके जवाब में बंगलौर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन ही बना सकी.
इस जीत के बाद डेल्ही डेयरडेविल्स नौ मैचों में 12 अंक लेकर मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि रॉयल चैलेंजर्स दस अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.
डेल्ही डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फ़ैसला किया.
शुरुआत में लगा कि वीरेंद्र सहवाग और डेविड वार्नर लंबी पारी खेलेंगे लेकिन सहवाग 35 रन बनाकर और डेविड वार्नर 33 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव भी टिक नहीं पाएंगे.
लेकिन कोलिंगवुड ने टीम को संकट से उबारा और मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
बंगलौर की और से जैक कॉलिस ने 54 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन वो भी हार से नहीं बचा सकी.
दरअसल बंगलौर की बल्लेबाज़ी दिल्ली के गेंदबाज़ों के सामने लड़खड़ा गई.
कैमरून व्हाइट अमित मिश्रा का शिकार हो गए. रॉयल चैंलजर्स को सबसे तगड़ झटका केविन पीटरसन के विकेट के रूप में लगा, वो 16 रन बनाकर सांगवान की गेंद पर आउट हो गए.
रोबिन उथप्पा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. रोस टेलर के आउट होने के साथ ही बंगलौर की उम्मीदें खत्म हो गईं.
विराट कोहली और राहुल द्रविड भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट को खोकर 147 रन ही बना सकी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
