डेयरडेविल्स ने रॉयल चैलेंजर्स को हराया
इंडियन प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुक़बाले में गुरुवार को दिल्ली डेयर डेविल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 17 रनों से पराजित कर दिया.
लगातार तीन हार झेलने के बाद डेयरडेविल्स ने ये जीत दर्ज की है जबकि रॉयल चैलेंजर्स को अपने ही मैदान पर पहली हार का सामना करना पड़ा है.
डेयरडेविल्स को जहां डेविड वार्नर ने आतिशी शरुआत दी वहीं केदार जाधव ने तूफा़नी अंत दिया, जिसकी बदौलत चार विकेट के नुक़सान पर टीम 183 रन बनाने में कामयाब रही.
लेकिन इसके जवाब में रॉयल चैलेजर्स नौ विकट खोकर निर्धारित 20 ओवर में सिफ़ 166 रन ही बना सका और उसे 17 रनों से मात खानी पड़ी.
बंगलौर का कोई भी खिलाड़ी पिच पर बहुत देर तक जम नहीं सका. सबसे अधिक रन मनीष पांडे ने 39 और विरोट कोहली ने 38 रनों का योगदान दिया.
डेयरडेविल्स की ओर से डेविड वार्नर और वीरेंद्र सहवाग सलामी बल्लेबाज़ के रुप में आए. वार्नर ने केवल 14 गेंदों का सामना कर 33 रन का योगदान दिया और पहले विकेट के रुप में पवेलियन लौट गए.
लेकिन सहवाग कुछ ख़ास नहीं कर सके और थोड़े ही देर बाद केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए. पर डिविलियर्स ने टीम को संभाले रखा और 45 रन जड़े. और चौथे विकेट पर आए जाधव ने धमाकेदार पारी खेली और 29 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर का काफ़ी आगे बढ़ा दिया.
दिनेश कार्तिक ने 17 और एंड्रियू मैक्डोनालड ने 18 रनों का योगादान दिया.
बंगलौर की ओर से पारी की शुरुआत मनीष पांडे और ज़ाक कैलिस ने की. दोनों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उनके रन बनाने की रफ़्तार काफ़ी धीमी थी.
पांडे और कैलिस के पहले और दूसरे विकेट पर आउट हो जाने के बाद द्रविड, उथप्पा और मोर्गन ने अपने मेज़बान दर्शकों को काफ़ी निराश किया और तीनों ने केवल 33 रन जड़े. द्रविड तो केवल एक ही रन बनाकर रन आउट हो गए.
अंत में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 23 गेंदों में 38 रन बनाए लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
