For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सचिन के मुंबई इंडियंस ने डेल्ही को धोया

By Staff

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने डेल्ही डेयरडेविल्स को 98 रनों से हरा दिया.

मुंबई इंडियंस के 219 रनों का पीछा करने उतरी डेल्ही डेयरडेविल्स की टीम 120 रनों पर सिमट गई.

मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 218 रन बनाए थे.

इसमें कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 63, सौरभ तिवारी ने 61 और अंबाती रायडू ने 34 रनों का योगदान दियाल था

डेल्ही को एक झटका ये लगा कि कप्तान गौतम गंभीर की क्षेत्ररक्षण के दौरान ही मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वो बल्लेबाज़ करने नहीं उतरे.

डेल्ही की ओर से दिलशान और वीरेंदर सहवाग तेज़ शुरुआत की. लेकिन दिलशान को 17 पर लसिथ मलिंगा ने बोल्ड कर दिया. वीरेंदर सहवाग भी 26 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद डिविलियर्स, दिनेश कार्तिक,मिथुन मन्हास और महरूफ़ एक के बाद आउट आउट होते चले गए.

इसके पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस का पहला विकेट सनत जयसूर्या के रूप में गिरा..

वो सात रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर पर सचिन तेंदुलकर जमे रहे और उन्होंने 32 गेंदों में 11 चौके की मदद से 63 रन बनाए.

इसके बाद अंबाती रायडू ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए.सौरभ तिवारी 37 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+