वुल्मर के नमूनों की फिर से होगी जांच
किंग्सटन . 06 नवंबर . वार्ता . 1 जमैका के कोरोनर पैट्रिक मर्फी ने पाकिस्तान के दिवंगत क्रिकेट कोच बाब वुल्मर के शरीर के नमूनों की फिर से जांच का आदेश दिया है 1 मर्फी ने सोमवार को आदेश दिया कि वुल्मर के पेट से लिए गए नमूनों की विषविज्ञानी से फिर से जांच कराई जाए 1 उन्होंने जांच 12 नवंबर तक पूरी करने का आदेश दिया 1 कोरोनर को अपनी तहकीकात नौ नवंबर तक पूरी करनी थी मगर इससे लगता है कि यह कम से कम कुछ दिनों तक और चलेगी 1 पुलिस उपायुक्त मार्क शील्ड्स के वकीलों ने कोरोनर से आग्रह किया था कि वुल्मर के शरीर के नमूनों की फिर से जांच कराई जाए 1 शील्ड्स ने कहा कि कैरेबियाई और बि्रटिश विष विज्ञानियों की निष्कर्ष अलग होने से जो भ्रम पैदा हुआ उसे दूर करने के लिए नमूनों की फिर से जांच कराना जरूरी है 1 शील्ड्स ने कहा कि लंदन और जमैका की सरकारी अपराध विज्ञान प्रयोगशाला से नमूने हासिल करने की व्यवस्था की जा रही है 1 इन नमूनों की वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी हास्पिटल में जांच कराई जाएगी 1 बि्रटेन के नागरिक और दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले वुल्मर विश्व कप के दौरान यहां के एक होटल में मृत पाए गए थे 1 इससे एक दिन पहले ही 1992 का चैम्पियन पाकिस्तान विश्व कप में पहली बार खेल रहे आयरलैंड से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था
जमैका के सरकारी पैथोलाजिस्ट डा0 एरे शेषैया ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वुल्मर को कीटनाशक साइपरमेथि्रन देने के बाद उनका गला घोंट दिया गया 1 दूसरी आेर बि्रटेन के एक विष विज्ञानी ने कहा था कि उनके नमूने में किसी जानलेवा कीटनाशक के अंश नहीं पाए गए 1 पार्थिव प्रेम लखमी1338वार्ता...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications