'ओलंपिक के विजेताओं को पद्म भूषण मिले'

By Staff
चंडीगढ़, 28 जनवरी: गणतंत्र दिवस के मौके पर ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतने वाले मुक्‍केबाज विजेंदर कुमार और सुशील कुमार को पद्म भूषण न दिये जाने को निराशाजनक बताते हुए हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुशील और विजेंदर समेत बीजिंग में देश का नाम रोशन करने वाले राज्‍य के सभी खिलाडि़यों को पद्म भूषण से अलंकृत करने की मांग की है।

हुड्डा ने केंद्र सरकार से विजेंदर के अलावा ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले मुक्केबाज अखिल कुमार और जितेंदर कुमार तथा पहलवान योगेश्वर दत्त को पद्म भूषण से अलंकृत करने की मांग की है।

हुड्डा ने कहा कि विजेंदर ने मुक्केबाजी में और सुशील ने कुश्‍ती में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है, इस लिहाज से वे इस सम्मान के हकदार हैं।

अभिनव बिंद्रा हैरान

इस साल पद्म भूषण से नवाजे गए स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने पुरस्कारों के लिए सुशील और विजेंदर के चयन नहीं होने पर हैरानी जताई है। उन्‍होंने भी कहा है कि इन दोनों को यह सम्‍मान मिलना चाहिये।

वहीं टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्‍कार में विजेंदर ने पद्म भूषण न मिलने पर निराशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अपनी उपयोगिता सिद्ध करने के लिए अब हमें अब न जाने क्या करना होगा? उन्‍होंने कहा, 'मुझे लगता है कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का यह अच्छा तरीका नहीं है।

उधर विजेंदर को पद्म भूषण न दिये जाने पर हरियाणा के मुक्केबाजों में खासा रोष है। मुक्‍केबाजों का कहना है कि बीजिंग ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति ने इस साल उनकी उपलब्धियों को नजरअंदाज किया है।

Story first published: Wednesday, January 28, 2009, 15:06 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+