Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Racism के खिलाफ विंडीज ही नहीं इंग्लैंड की टीम भी करेगी खास काम, जर्सी पर होगा यह निशान

नई दिल्ली। मौजूदा समय में दुनिया भर में नस्लवाद का मुद्दा काफी जोरों पर हैं, वहीं इस मुद्दे पर कई दिग्गज खिलाड़ियों समेत मशहूर हस्तियों ने अपने अनुभव साझा किये और लोगों को इस मुद्दे पर जागरुक करने की बात की। इसको लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने आगामी सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी जर्सी पर एक खास निशान के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। अब क्रिकेट टीम में नस्लवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और खिलाड़ियों में जागरुरता फैलाने के लिये इंग्लैंड की टीम ने भी साथ आने का फैसला किया है और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की ही तरह 'ब्लैक लाइव मैटर्स' के निशान के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगले हफ्ते शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लिश खिलाड़ी भी अपनी शर्ट पर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' लोगो के साथ उतरंगें। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने कॉलर पर काले रंग की मुठ्ठी का लोगो लगाएंगे जिस पर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' लिखा होगा।

और पढ़ें: 2011 World Cup Final: डिसिल्वा के बाद संगकारा से 5 घंटे तक हुई पूछताछ, भड़के फैन्स

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस बारे में जानकारी देते हुए बयान दिया और कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि अश्वेत समुदाय के साथ एकजुटता दिखाई जाए और समानता और न्याय को लेकर जरूरी जागरूकता पैदा की जाए। इस कार्य में इंग्लैंड के खिलाड़ी और प्रबंधन एकजुट है और जहां भी नस्लवादी पूर्वाग्रह मौजूद है उसे हटाने के उद्देश्य के पूर्ण समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच का इस्तेमाल करेंगे।'

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक एफ्रो अमेरिकी नागरिक जॉर्ड फ्लॉयड की श्वेत पुलिस अधिकारी की हिरासत में हुई मौत के बाद से यह मुद्दा काफी गर्माया हुआ है।

और पढ़ें: हेमंग बदानी ने याद किया 18 साल पुराना किस्सा, जब सचिन की ट्राउजर पहन मैदान पर उतर गये थे श्रीनाथ

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की शर्ट पर बनने वाले इस लोगो को आईसीसी की ओर से स्वीकृति दी गई है जिसे एलिशा होशाना ने डिजाइन किया है। इस महीने की शुरूआत में प्रीमियर लीग में सभी 20 क्लबों के खिलाड़ियों ने अपनी शर्ट पर यह लोगो पहना था।

आपको बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट बुधवार से साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

Story first published: Friday, July 3, 2020, 13:58 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+