Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

All India England: चोट के चलते बाहर हुईं कैरोलिना मारिन, पीवी सिंधु को मिल सकता है फायदा

नई दिल्लीः कैरोलिना मैरिन ने 2021 में शानदार शुरुआत करने के बाद चोट के चलते एक फैसला लिया है। हाला में ही पीवी सिंधु को मात देने वाली दिग्गज खिलाड़ी ने चोट के कारण ऑल-इंडिया ओपन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट ने ट्वीटर पर इस बात की घोषणा की कि आने वाला बीडब्लूएफ सुपर 1000 इवेंट उनकी अनुपस्थिति के बिना ही होगा। यह प्रतियोगिता बर्मिंघम में 17 मार्च से शुरू होने जा रही है।

उन्होंने लिखा- "दुर्भाग्य से मैं अगले सप्ताह नहीं खेल पाऊंगी जो कि ऑल इंग्लैंड प्रतियोगिता है क्योंकि मैं चोट से जूझ रही हैं जो मुझे स्विस ओपन के दौरान लगी थी। मैं जल्दी ही वापसी करूंगी।"

27 साल की कैरोलिना ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2015 में जीत का स्वाद चखा था। हालांकि अब वे स्विस ओपन के दौरान लगी चोट को आगे बढ़ाना नहीं चाहती और उन्होंने प्रतियोगिता से बाहर होने का फैसला किया है। अच्छी बात यह है कि यह टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर का हिस्सा नहीं है।

कैरोलिना की अनुपस्थिति सिंधु के लिए क्या मायने रखती है?

मैरिन की गैरमौजूदगी पीवी सिंधु के लिए बड़ी प्रतियोगिता में उम्मीद जगाती है। कैरोलिना को पीवी सिंधु को ओलंपिक गोल्ड 2016 में चूकने का जिम्मेदार माना जाता है। पिछली सप्ताह भी मारिन ने ही सिंधु को स्विस ओपन के फाइनल में 21-12, 21-5 से हराया था।

केवल मारिन की गैरमौजूदगी ही नहीं बल्कि ताई जू यिंग और चेन युफई की ना होना भी सिंधु के लिए आगे की राह आसान करता दिख रहा है। ऐसा हुआ तो सिंधु के सामने पहली बार ऑल इंग्लैंड ओपन को पहली दफा जीतने का मौका होगा।

Story first published: Tuesday, March 16, 2021, 11:22 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+