Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में इस टीम के मालिक हैं मोहम्मद अली जिन्ना के परपोते, भारतीय अभिनेत्री से भी रहा है चक्कर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में इस साल आयोजित होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिये सभी टीमें इस समय यूएई पहुंच चुकी हैं, इसके साथ ही आईपीएल की टीमों से जुड़े सभी विदेशी खिलाड़ी भी धीरे-धीरे करके अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं। आईपीएल में दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेते हैं लेकिन पाकिस्तान से जुड़े न तो खिलाड़ी और न ही कॉमेंटटर इस लीग में भाग ले सकते हैं पर आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग की एक टीम के मालिक के तार पाकिस्तान की नींव रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना से जुड़े हुए हैं।

और पढ़ें: इंग्लैंड में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टेस्ट क्रिकेट में यह बदलाव चाहते हैं वकार यूनिस

हम जिस टीम की बात कर रहे हैं उसका नाम है किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab), आम तौर पर जब इस टीम का नाम लिया जाता है तो इसके मालिक के तौर पर फैंस ने एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को स्टेडियम में ज्यादा देखा है लेकिन इस फ्रैंचाइजी में उनके अलावा 2 और लोगों के पास टीम के शेयर हैं।

और पढ़ें: इंग्लैंड में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टेस्ट क्रिकेट में यह बदलाव चाहते हैं वकार यूनिस

लंबे समय तक प्रीति जिंटा के साथ चला अफेयर

लंबे समय तक प्रीति जिंटा के साथ चला अफेयर

उल्लेखनीय है कि भारतीय बिजनेसमैन नेस वाडिया भी किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक हैं, हालांकि यह बहुत कम लोगों को मालूम हैं कि वह पाकिस्तान देश की नींव रखने वाले मोहम्मद जिन्ना के पड़पौत्र हैं। वह जिन्ना की इकलौती बेटी डिना के पोते हैं। वाडिया ने लंबे समय तक प्रीति जिंटा को डेट किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भारत में काफी लोकप्रिय हैं। शुरुआती में उन्होंने यह टीम नेस वाडिया के साथ खरीदी थी जो कि उस समय उनके बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। प्रीति ज्यादातर मैच में स्टैंड में दिखती हैं और टीम को चीयर करती नजर आती हैं।

भारत के सबसे पुराने बिजनेस ग्रुप में शामिल हैं करन पॉल

भारत के सबसे पुराने बिजनेस ग्रुप में शामिल हैं करन पॉल

टीम के तीसरे मालिक करन पॉल भारत के बड़े बिजनेसमैन में शामिल है। वह भारत के सबसे पुराने बिजनेस ग्रुप में शामिल एपीजे सुरेंद्र ग्रुप के मालिक हैं। इस ग्रुप की शुरुआत 1910 में हुई थी और आज रिटेल,रिएल एस्टेट, शिपिंग जैसे कई सेक्टर में शामिल हैं।

केएल राहुल की कप्तानी में पहला खिताब जीतना चाहती है पंजाब

केएल राहुल की कप्तानी में पहला खिताब जीतना चाहती है पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) आज तक कभी आईपीएल (IPL) का खिताब नहीं जीत पाई है लेकिन इस बार केएल राहुल की कप्तानी में उन्हें काफी उम्मीदें हैं।

Story first published: Friday, September 4, 2020, 18:02 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+