ड्रेसिंग रुम में द्रविड़ ने दिया ऐसा भाषण, कहा- हार भी जाते तब भी कोई बात नहीं
कोलंबो : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 275 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 193 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। मैच श्रीलंका की पकड़ में था कि दीपक चाहर ने भुवनेश्वर कुमार से मिलकर सारा खेल बदल दिया। चाहर ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल टीम को 5 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में गए जहां उन्होंने खिलाड़ियों से खुलकर बात की। उन्होंने इस दाैरान भाषण देते हुए युवाओं का हाैसला बढ़ाया।
इस दाैरान द्रविड़ ने कहा कि श्रीलंका को तीन विकेट से मात देना अच्छी कोशिश थी। अगर हम यह मैच हार भी जाते तब भी कोई चिंता की बात नहीं होती। हमने अंत तक जो लड़ाई दिखाई है वो सबसे ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने आगे कहा, "हमने अंत में मैच अपने नाम किया। यह शानदार था। अगर यह मैच हम हार भी जाते थे तो भी कोई चिंता की बात नहीं थी क्योंकि अंत में जो हमने लड़ाई दिखाई वो सबसे महत्वपूर्ण थी। आप सभी के लिए यह जीत अच्छी है।"
इसके अलावा द्रविड़ ने यह भी साफ कहा कि हम एक-दूसरे के प्रदर्शन पर फिलहाल चर्चा नहीं करेंगे। द्रविड़ ने कहा, ''इस वक्त यह समय नहीं है कि हम अपने-अपने प्रदर्शन के बारे में बात करें। बाद में जब हमारी मीटिंग होगी तो इसपर चर्चा करेंगे। लेकिन जब आप पूरे मैच को देखें तो टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा था। गेंदबाजी अच्छी रही। यह एक शानदार टीम प्रदर्शन था।" उन्होंने आगे कहा, ''हमें श्रीलंका की रिस्पेक्ट करनी होगी, जिस तरह से उन्होंने पलटवार किया, लेकिन हमने भी एक चैंपियन टीम की तरह उन्हें जवाब दिया है। आप सभी पर गर्व है, बहुत अच्छा किया।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
