Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय सीरीज: फिर श्रीलंका के साथ खेलेगी टीम इंडिया, जारी हुआ शेड्यूल

India vs Bangladesh vs Sri Lanka T20 Tri - Series Schedule Revised, Know here | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मार्च में श्रीलंका में होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट श्रीलंका के स्वतंत्र होने के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। 6 मार्च से 18 मार्च तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल मिलाकर सात मैच खेले जाएंगे और सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाएंगे। इस ट्रोफी का नाम NIDHAS ट्रोफी 2018 होगा।

इस सीरीज में पहले दौर के राउंड रॉबिन मुकाबले के लिए तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। इनमें टॉप 2 में रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नमेंट का फाइनल मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा। तीनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी और टूर्नामेंट का प्रसारण डी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

बता दें इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल जुलाई अगस्त में भी श्रीलंका का दौरा किया था और इसके बाद पिछले ही साल श्रीलंका की टीम ने नवंबर-दिसंबर में भारत का दौरा किया था। हालांकि तब दोनों टीमों ने टेस्ट, वनडे और T20 की द्विपक्षीय सीरीज खेली थीं।

त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम

6 मार्च: श्रीलंका vs भारत

8 मार्च: भारत vs बांग्लादेश

10 मार्च: श्रीलंका vs बांग्लादेश

12 मार्च: श्रीलंका vs भारत

14 मार्च: भारत vs बांग्लादेश

16 मार्च: श्रीलंका vs बांग्लादेश

18 मार्च: फाइनल

Story first published: Friday, January 19, 2018, 6:28 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+