IND vs AUS 2nd Day: भारत ने पहले सेशन में दो विकेट गंवाए, कमिंस की शानदार बॉलिंग
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉक्सिंग डे के दूसरे दिन पहला सेशन दो विकेट खोकर गुजार दिया है और उसका स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन हो चुका है। इस दौरान शुभमन गिल के शानदार 45 रन पारी की हाईलाइट्स रहे हैं क्योंकि बाकी मौजूद बल्लेबाजों को अभी 20 से भी ऊपर के स्कोर पर पहुंचना बाकी है।
भारतीय टीम ने कल के स्कोर 36 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया गिल उसी अंदाज में पारी को आगे बढ़ाते हुए दिखे। उन्होंने खुद को दूसरे दिन के पहले विकेट के तौर पर आउट कराने से पहले 65 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों की सहायता से 45 रन बनाए।
दिन का दूसरा विकेट एक बड़ा झटका था क्योंकि पुजारा ने 70 गेंद खेलने के बाद 17 रनों की पारी खेली और आउट हो गए। गिल और पुजारा दोनों को कमिंस की गेंद पर पेन ने लपका।
लंच ब्रेक तक रहाणे और विहारी क्रमशः 10 और 13 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम आज बाकी दो सत्रों में अधिक से अधिक खेलकर कुछ अहम रन बनाना चाहेगी ताकि पहली पारी के आधार पर कुछ बढ़त हासिल की जा सके।
अभी तक मिशेल स्टॉर्क को 1 और कमिंस को 2 विकेट मिले हैं। जोश हेजलवुड ने भी शानदार गेंदबाजी की है पर उनको विकेट नहीं मिला।
इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रनों पर समेट दी थी जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 4 और अश्विन ने 3 विकेट लिए थे। 2 विकेट मोहम्मद सिराज को मिले थे।
भारतीय टीम इस प्रकार है-
मयंक अग्रवाल, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
