IND vs ENG: कोहली-स्टोक्स की बहस में दखल देने के लिए गावस्कर ने की अंपायरों की तारीफ
अहमदाबादः भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अंपायर नितिन मेनन और वीरेंद्र शर्मा की तारीफ की है। गावस्कर का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बीच गरमा-गरम बहस के दौरान अंपायरों ने बढ़िया काम किया है।
बता दें कि यह दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर अपनी भावनाएं जाहिर करने में कभी नहीं शरमाते हैं और चौथे टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन के पहले सेशन में ही दोनों को आपस में शब्दों में उलझे हुए देखा गया। इसके बाद मैदानी अंपायर के हस्तक्षेप के चलते यह वाक-युद्ध टाला गया।
यह मामला इंग्लैंड पारी के 13 ओवर का है जब बेन स्टोक्स ने मोहम्मद सिराज को कुछ शब्द कहे। दरअसल इससे पहले सिराज ने बेन स्टोक्स को एक बाउंसर गेंद मारी थी और जब बेन स्टोक्स ने उनको कुछ कहा तो गेंदबाज ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन कोहली ने मामला अपने हाथों में ले लिया और फिर वे बेन स्टोक्स के पास गए।
जिस समय कोहली स्टोक्स के पास जा रहे थे उस समय वह अपने टीम के साथी जॉनी बेयरस्टो के साथ बात कर रहे थे। कोहली और स्टोक्स के बीच बातचीत कुछ समय तक चली और शायद यह और विवाद में तब्दील हो सकती थी लेकिन अंपायर मेनन और शर्मा ने मामला अपने हाथों में लिया और इसको सुलझाया।
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि यह चीजें थोड़ी और भी बढ़ सकती थी, ऐसे में देखा जाए तो बढ़िया काम किया है। आपको बता दें इंग्लैंड की टीम की हालत चौथे मुकाबले में भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है और उन्होंने सवा सौ रनों पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं।
हालांकि इस पारी में स्टोक्स अपना अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे लेकिन उनको भी 55 रनों के निजी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इससे पहले इंग्लैंड की टीम की पारी अक्षर पटेल ने खराब शुरुआत में तब्दील कर दी थी। पिछले मैच में कहर बरपाने वाले पटेल ने इस बार भी डोमिनिक सिबली और क्रॉली को सस्ते में आउट कर दिया। इसके अलावा मोहम्मद सिराज के लिए भी यह मैच अच्छा रहा है और उन्होंने जॉनी बेयरस्टो और कप्तान जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट किया है।
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने चायकाल तक 5 विकेट खोकर 144 रन बना लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
