For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पैरालंपिक में देवेंद्र झझारिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 63.97 मीटर भाला फेंक कर रचा इतिहास

By Brajesh Mishra

रियो डी जेनेरियो। रियो में चल रहे पैरालंपिक में भारत के देवेंद्र झझारिया ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

देवेंद्र ने साल 2004 में एथेंस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 62.15 मीटर भाला फेंक कर इतिहास रचा था। उन्होंने तब भी गोल्ड मेडल जीता था। इस बार उन्होंने F46 इवेंट में 63.97 मीटर भाला फेंक कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

पढ़ें: 'अच्छे दिन' को लेकर अब नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान

दो गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय
रियो में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही देवेंद्र पैरालंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

आठ साल की उम्र में गंवाया था हाथ
राजस्थान के चुरू में पैदा हुए देवेंद्र झझारिया ने आठ साल की उम्र में अपना बायां हाथ गवां दिया था। वह पेड़ पर चढ़ रहे थे तभी बिजली की लाइन की चपेट में आ गए।

उनका इलाज काफी चला लेकिन अंत में डॉक्टर उनके बाएं हाथ का कुछ हिस्सा काटने को मजबूर हो गए।

पढ़ें: नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क किनारे डिलीवरी को मजबूर हुई महिला

देवेंद्र की इस सफलता पर राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। सरकार ने उन्हें 75 लाख रुपए, जयपुर में 200 स्क्वायर मीटर का प्लॉट और गंगानगर में 25 बीघा जमीन देने की घोषणा की है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+