For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जब राष्ट्रगान बीच में ही रुका

By Super

रेहान फ़ज़ल

बीबीसी संवाददाता, दिल्ली.

दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज़ के बीच दिल्ली में हुए मैच से पहले जब दोनों देशों के राष्ट्रगान चल रहे थे तो दक्षिण अफ़्रीका का राष्ट्रगान बीच में चलते-चलते रुक गया.

दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ियों ने इससे विचलित हुए बग़ैर बिना संगीत के ही अपना राष्ट्र गान गाना जारी रखा.

बाद में आईसीसी ने राष्ट्रीय गान की ख़राब रिकॉर्डिंग के लिए दक्षिण अफ़्रीका से माफ़ी मांगी.

उन्होंने उन्हें विश्वास दिलाया कि अगले मैच में यह ग़लती दोहराई नहीं जाएगी.

क़रीब एक साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन कर रहे फ़िरोज़शाह कोटला में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी थी. यहाँ तक कि क़लम भी अंदर ले जाने की मनाही थी.

मैंने सुरक्षा कर्मियों को लाख समझाया कि क़लम के बग़ैर मैं अपनी रिपोर्ट कैसे लिख पाउँगा लेकिन उनकी समझ में कुछ नहीं आया. मजबूरन मुझे अपनी क़लम उनके पास छोड़नी पड़ी.

लेकिन मीडिया बॉक्स में एक पत्रकार दोस्त को मुझपर तरस आ गया और उसने अपनी कलम मुझे उधार दे दी.

क़रीब 12000 दर्शक फ़िरोज़शाह कोटला मैदान में मौजूद थे.

दक्षिण अफ़्रीका से ज़्यादा लोग यह मैच देखने आए थे लेकिन भारतीय दर्शकों की ज़्यादातर वाहवाही वेस्ट इंडीज़ के खिलाड़ियों को मिल रही थी.

ब्रावो जब अच्छे शॉट लगा रहे थे तो दर्शक ब्रावो-ब्रावो चिल्ला रहे थे.पोलार्ड जब बैटिंग करने आए तो पूरा स्टेडियम ही खड़ा हो गया.

पहली बार किसी विश्व कप मैच में ये दिखाई दिया कि दो ओवरों के बीच में पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर मुन्नी बदनाम हुई और शीला की जवानी जैसे गाने बजाए जा रहे थे. जब भी कोई चौका या छक्का लगता था तो बाक़ायदा नगाड़ों की आवाज़ सुनाई देती थी.

जब भी कोई निर्णय तीसरे अंपायर के पास भेजा जाता था तो उसका फ़ैसला आने तक सस्पेंस वाला संगीत भी बजाया जाता था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+