इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच होने वाले ODI से पहले कोरोना की चपेट में आया मैच रेफरी
कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दाैरे पर है, लेकिन उनके लिए एक झटका देने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका ने अभी तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली, जिसमें इंग्लैंड ने 3-0 से बाजी मारी। अब तीन ही वनडे मैचों की 29 जून से सीरीज शुरू होगी। हालांकि, इसके शुरू होने से पहले खबर आई है कि टी20 सीरीज के दाैरान अंपायरिंग करने वाले फिल व्हिटिसेज कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की T20I श्रृंखला के दौरान अंपायरिंग के लिए नियुक्त किया गया था।
इंग्लैंड और वेल्स बोर्ड (ईसीबी) ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है कि मैच रेफरी मैच अधिकारियों और भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के सात सदस्यों के निकट संपर्क में आया था। साथ ही, व्हिटिकेस उन 5 सदस्यों के संपर्क में भी आए हैं जो पहले वनडे में अपनी भूमिका निभाने जा रहे थे। अब उनके भी कोरोना पाॅजिटिव होने की संभावना है तो ऐसे में उन 5 सदस्यों को 7 जुलाई तक अलग रहने के लिए कहा गया है।
हालांकि, राहत भरी बात यह है कि मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि यह पुष्टि की गई है कि दोनों टीमें वायरस से प्रभावित नहीं हैं और सीरीज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेली जाएगी। बयान में कहा गया, "मैच अधिकारियों और भ्रष्टाचार विरोधी इकाई टीमों के सात अन्य सदस्यों को करीबी संपर्क माना गया, जिसमें पांच सदस्य मंगलवार, 29 जून को अमीरात रिवरसाइड, डरहम में पहले रॉयल लंदन वनडे में अंपायरिंग का हिस्सा बनने जा रहे थे। प्रभावित लोगों को 7 जुलाई तक 10 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। दोनों टीमों का कोई भी सदस्य प्रभावित नहीं हुआ। मंगलवार के वनडे को योजना के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
