वीरेंद्र सहवाग बोले- जडेजा ने लोकी का हलवा बना दिया, KKR का प्लेऑफ में जाना मुश्किल
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग यूएई में हो रहे आईपीएल मैचों पर मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अपने नए शो 'वीरू की बैठक' में सहवाग ने कोलकाता नाईट राइजर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए रोमांचक मैच पर टिप्पणी की। चेन्नई ने रविंद्र जडेजा की 11 गेंदों में नाबाद 33 रनों की पारी की मदद मैच अपने नाम कर लिया। मैच के परिणाम के बाद अब सहवाग का मानना है कि प्लेऑफ में जाने के लिए केकेआर का मामला अब डगमगा गया है।
चेन्नई को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। जीत केकेआर की लग रही थी कि तभी 19वें ओवर में तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन ने 20 रन लुटा दिए। सहवाग ने इसपर कहा, ''कोलकाता का पलड़ा भारी था, लेकिन जडेजा ने लोकी का हलवा बनाकर 20 रन लूट लिए और में कमलेश नागरकोटी को 2 छक्के मारकर मैच खत्म कर दिया। ओस के मामले में कोलकाता की किस्मत खराब रही'' सहवाग ने आगे कहा कि अब केकेआर का भी प्लेऑफ में जाने का चांस फिफ्टी-फिफ्टी लग रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में कहा था कि युवाओं में स्पार्क की कमी है, लेकिन उनके ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने 53 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जो केकेआर को जीत से दूर ले गई। इसपर सहवाग ने कहा, ''सीएसके ने सोचा कि हम तो जा रहे क्या हुआ, किसी की तो पार्टी खराब करके जाएं। लेकिन पार्टी मुंबई इंडियंस देगी चेन्नई को जो अब प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।'' उन्होंने आगे कहा, '' एमएस ने कहा था कि युवाओं में स्पार्क नहीं, लेकिन गायकवाड़ ने दिखाया कि उसके अंदर स्पार्क है। उन्होंने अंबाती रायडू से मिलकर टीम का प्रेशर कम किया।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
