रियो डि जेनेरियो। जहां भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने ओलंपिक में अभी तक खराब शुरूआत की है, वहीं 22 साल की जिमनास्ट दीपा करमाकर ने जिम्नास्टिक के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।
52 वर्षो के बाद ओलम्पिक खेलों की जिम्नास्टिक स्पर्धा में पहली भारतीय महिला एथलीट के तौर पर प्रवेश करने वाली दीपा अब 14 अगस्त को इंडिया के लिए मेडल जीतने वाली पहली इंडियन भी बन सकती हैं।
आईये जानते हैं भारत की आन-बान और शान दीपा करमाकर से जुड़ी खास बातें..
आपको बता दें कि दीपा जिम्नास्टिक की सभी पांच क्वालिफिकेशन सबडिवीजन स्पर्धा के समापन के बाद वॉल्ट में आठवें स्थान पर रहीं, जो फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए लास्ट पोजिशन थी। दीपा ने क्वालिफाइंग स्पर्धा के वॉल्ट में 14.850 अंक हासिल किया।