विराट कोहली के साथ दीपा करमाकर भी हो सकती हैं 'खेल रत्न' से सम्मानित!
नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर इस साल देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी 'खेल रत्न' से सम्मानित हो सकती हैं। इसके साथ ही दीप करमाकर के कोच बिसेश्वर नंदी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपको बता दें कि दीपा करमाकर ने रियो ओलंपिक की जिमास्टिक की वॉल्ट स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल कर एक नया इतिहास रचा है।
विराट कोहली भी है प्रबल दावेदार
वैसे तो इस साल खेल रत्न सम्मान के लिए टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली प्रबल दावेदार हैं। लेकिन कुछ विशेष नियमों के मुताबिक किसी विशेष परिस्थिति में खेल रत्न का पुरस्कार एक से ज्यादा खिलाड़ी को भी दिया जा सकता है।
29 अगस्त को दिया जाता है यह सम्मान
खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार 29 अगस्त को'खेल दिवस'के दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रदान करते हैं। वैसे तो जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में इन पुरस्कारों के लिए समिति गठित कर दी जाती है। लेकिन इस बार 21 अगस्त तक रियो ओलंपिक के चलते अबतक समिति का गठन नहीं किया गया है। सरकार ने पुरस्कारों का मामला ओलंपिक के समाप्त होने तक के लिए टाल दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
