For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अगरतला की सड़कें खराब इसलिए BMW नहीं नकद लेंगी दीपा

अगरतलारियो ओलंपिक में सफलता का नया पैमाना तय करने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर भेंट में मिली बीएमडब्ल्यू कार को अगरतला में नहीं रख सकती हैं क्योंकि वहां की सड़कें इतनी महंगी कार के लिए सही नहीं है और उसके अलावा दीपा का कहना है कि वो इतनी महंगी कार को मेंटन नहीं कर सकती हैं इसी वजह से वो BMW को अपने पास रखने में डर रही हैं।

लेकिन इसका मतलब ये ना निकाला जाए कि मैं अपने पुरस्कार को लौटा रही हूं और किसी का अपमान कर रही हूं, बल्कि दीपा ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा जा रहा है कि वह भेंट में मिली कार चामुण्डेश्वरनाथ को लौटाना चाहती हैं।

सारे संदेहों को दूर करते हुए दीपा ने कहा कि त्रिपुरा में बीएमडब्ल्यू का न तो कोई शोरुम है और न ही कोई सर्विस सेंटर। अगर कार चलाते समय इसमें कोई गड़बड़ी हो जाती है तो मैं उसका मरम्मत कैसे करवाऊंगी?

कार के बदले में नकद की बात

मेरे कोच बिशेश्वर नंदी ने चामुण्डेश्वनाथ से इन सब बातों पर चर्चा की। उन्होंने मुझे भेंट की गई कार की कीमत के बराबर धनराशि मेरे बैंक खाते में जमा करवाने पर सहमति व्यक्त की है। वह हमें इस बीएमडब्ल्यू कार के बदले जो भी राशि भेंट करेंगे हमें खुशी होगी।

कौन था 'जटायु', पीएम मोदी ने क्यों दी उसके जैसे बनने की सलाह?

मालूम हो कि रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर, सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु और रेसलर साक्षी मलिक और सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद को हैदराबाद जिला बैडमिंटन संगठन के अध्यक्ष वी. चामुंडेश्वरनाथ बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी थी। इन सभी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कार की चाबी गिफ्ट की थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+