दीपा करमाकर नहीं लौटाएंगी तोहफे में मिली BMW कार!

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में सफलता का नया इतिहास लिखने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनका वो पुरस्कार, जो कि उन्हें अपने बढ़िया प्रदर्शन के लिए मिला था। आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं उनकी बीएमडब्ल्यू कार की।

जिसके बारे में अब खबर आ रही है कि दीपा उस कार को लौटाने के मूड में है क्योंकि इतनी महंगी कार को मैंटेन करना उनके लिए आसान नहीं है। उनका परिवार अगरतला में एक छोटे शहर में रहता है जहां उनके लिए इसे चला पाना भी मुश्किल है।

'द इंडियन एक्सप्रेस' का दावा सरकार नहीं देगी 'सर्जिकल स्ट्राइक' के सबूत

लेकिन दीपा के पिता दुलाल कर्मकार ने इन सारी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि अभी बीएमडब्लूय कार उनके घर अगरतला नहीं पहुंची है। वो कार को जरूर लेंगे। हालांकि उन्हें चलानी नहीं आती लेकिन वो इसके लिए ड्राईवर रख सकते हैं। ये महज उनके लिए एक कार नहीं बल्कि उनकी बेटी की सफलता है और इसलिए काफी खास है।

मोहब्बत या पागलपन: पत्नी के सड़ चुके शव के साथ रह रहा था 90 साल का बुजुर्ग

मालूम हो कि रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर, सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु और रेसलर साक्षी मलिक और सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद को हैदराबाद जिला बैडमिंटन संगठन के अध्यक्ष वी. चामुंडेश्वरनाथ बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी थी। इन सभी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कार की चाबी गिफ्ट की थी।

Story first published: Wednesday, October 12, 2016, 12:29 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+