रंधावा ने तीसरी बार जीता इंडियन आेपन
नयी दिल्ली 14 अक्टूबर.वार्ता. गत चैम्पियन ज्योति रंधावा ने आज आखिरी राउंड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुये पांच लाख डालर के हीरो होंडा इंडियन आेपन गोल्फ टूर्नामेंट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और आस्ट्रेलिया के पीटर थामसन के इस खिताब को तीन बार जीतने के रिकार्ड की बराबरी कर ली
रंधावा ने यहां दिल्ली गोल्फ क्लब में आखिरी राउंड में 16 वें होल में ईगल लगाने के साथ तीन अंडर 69 का शानदार कार्ड लगाया और 275 के कुल स्कोर के साथ फिर खिताब अपने नाम कर लिया1 उन्होंने चीनी ताइपे के चांग तेई पेंग को तीन स्ट्रोक के अंतर से दूसरे स्थान पर धकेल दिया
पेंग ने आखिरी राउंड में चार अंडर 68 का बेहतरीन कार्ड लगाया लेकिन उन्हें 278 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पडा
रंधावा ने इससे पहले 2000 और 2006 में यह खिताब जीत था जबकि थामसन ने 1964 ् 1966 और 1976 में यह खिताब जीता था
भारत के ही राहिल गांगजी ने दिन का सर्वश्रेष्ठ छह अंडर 66 का कार्ड लगाया और उन्हें 280 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान मिला
पैंतीस वर्षीय रंधावा को इस खिताबी सफलता से 79 ्250 डालर की पुरस्कार राशि मिली जबकि पेंग को 54 ् 250 डालर और गांगजी को 30 ् 500 डालर मिले
राज.पार्थिव.प्रभु 1824जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications