जसप्रीत बुमरा को आराम दिए जाने के खिलाफ सुनील गावस्कर-मनोज तिवारी, गंभीर ने बताया सही फैसला
चेन्नई। दूसरे टेस्ट में जिस तरह से कप्तान कोहली ने जसप्रीत बुमरा को आराम दिया और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, उसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमरा को आराम दिया जाना मुझे समझ नहीं आया, खासकर कि तब जब दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 7 दिन का ब्रेक है। ये क्रिकेटर पुराने जमाने के नहीं हैं, ये पीढ़ि एकदम जबरदस्त फिट पीढ़ि है।
एक तरफ जहां सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया है तो दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सुनील गावस्कर से अलग राय रखते हैं। गंभीर ने कहा कि मेरे हिसाब से बुमरा को आराम दिया जाना सही फैसला है। वो पिंक बॉल टेस्ट के लिए तैयार रहेंगे। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर व पहले टेस्ट में बुमरा ने काफी गेंदबाजी की है, लिहाजा मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट के लिहाज से यह काफी अच्छा फैसला है कि दूसरे टेस्ट में बुमरा को आराम दिया जाए। आप बुमरा को अहम टेस्ट में चाहते हैं और पिंक बॉल टेस्ट व चौथा टेस्ट वही मैच है। तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच काफी कम दिन का अंतर है, लिहाजा यह फैसला सही है।
वहीं मनोज तिवारी का कहना है कि अगर चोट से उबरने के बाद एक टेस्ट मैच खेलने के बाद बुमरा को आराम की जरूरत है तो भगवान ही जाने इसके पीछे की क्या सोच है। बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमरा की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है जबकि वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम की जगह टीम में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
