IPL 2021: गौतम गंभीर ने बताया, क्यों RCB की टीम है खिताब जीतने में नाकाम
नई दिल्लीः अभी तक एक बार भी आईपीएल खिताब ना जीत पाना विराट कोहली के लिए एक समस्या रहा है और गौतम गंभीर का मानना कि इस वजह से आरसीबी के कप्तान के ऊपर काफी दबाव रहेगा। गंभीर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहम पिलर मानते हैं और कहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 अपने दूसरे चरण में संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहा है जहां पर यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज काफी दबाव में होंगे।
गंभीर का मानना है अगर आरसीबी की टीम ने एक दो खिताब जीत लिए होते तो दबाव इतना ना होता लेकिन अब मामला अलग है।

गंभीर ने बताया क्यों है आरसीबी अभी तक नाकाम-
हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम धीरे-धीरे बेहतर दिखती जा रही है और उन्होंने 2021 के कैंपेन में भी काफी अच्छी शुरुआत की थी और पहला चरण समाप्त होने तक अंक तालिका में नंबर तीन पर बने हुए थे। लेकिन तब से लेकर अब तक एक लंबा गैप आया है और अगर विराट कोहली एंड कंपनी को प्रतियोगिता में टिके रहना है तो पुरानी लय को जितना जल्द हो सके उतनी तेजी से हासिल करना होगा। यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से रिज्यूम होने जा रही है। गौतम गंभीर ने इस स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' पर इस बारे में बात करते हुए अपनी राय दी है। जहां पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज बताते हैं कि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम क्यों एक बार भी खिताब जीतने में कामयाब हासिल नहीं हो पाई।
कपिल देव ने किया भारतीय दिग्गज का बचाव, बोले- पुरानी लय में आते ही वो 300 रन बना देगा

कोहली के पास यहां पर ज्यादा इंटरनेशनल बॉलर नहीं- गंभीर
कोहली और डिविलियर्स के साथ बात शुरू करते हुए गंभीर कहते हैं, "उनके (कोहली) पास एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं जो कि बहुत बड़ा फायदा है। भले ही इस बार मैक्सवेल नहीं हूं लेकिन एबी डिविलियर्स अभी भी मौजूद है क्योंकि वह ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज को लगातार हिट कर सकते हैं। मैंने अभी तक ऐसा कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं देखा जो जसप्रीत बुमराह को इतनी निरंतरता के साथ ऐसा करता हो लेकिन एबी डी विलियर्स अलग ही दर्जे के हैं।"
गौतम गंभीर आगे कहते हैं कि विराट कोहली के स्टैंडर्ड कुछ इस तरह के हैं कि आरसीबी की टीम आईपीएल में अपने विपक्षियों पर टूट पड़ना चाहेगी। एक तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होता है जहां आपके पास 5 से 6 टॉप के इंटरनेशनल गेंदबाज होते हैं लेकिन आईपीएल में आपके पास यह सब नहीं होता।

खिताब ना जीतने से हर साल दबाव बढ़ता है-
गौतम गंभीर आगे बताते हैं, "आपके पास दो या तीन ही अंतरराष्ट्रीय दर्जे के बॉलर होते हैं और उसके बाद घरेलू गेंदबाजों से काम चलाना पड़ता है जिनके खिलाफ आप आसानी से रन भी बना सकते हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली के साथ-साथ एबी डिविलियर्स के ऊपर भी दबाव है। साल दर साल कोई टाइटल ना जीत पाने से यह दबाव बढ़ता ही जाता है जिसकी वजह से परफॉर्मेंस खराब होती है।"
विराट कोहली अभी इंग्लैंड का दौरा निपटा कर दुबई पहुंच चुके हैं जहां उनके साथ अनुष्का शर्मा भी है और वह 20 सितंबर से अपना आईपीएल अभियान रिज्यूम करेंगे जहां उनका मुकाबला इयोन मोरगन की कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। इस बार आईपीएल में आप दर्शकों की सीमित उपस्थिति भी देख पाएंगे। आईपीएल बहुत अहम प्रतियोगिता मानी जा रही है क्योंकि टी20 विश्व कप आईपीएल के तुरंत बाद होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
