लखनऊ। आपके अंदर प्रतिभा हो तो कदर को पहचानने वाले खुद बखुद आगे आते हैं। कुछ ऐसा ही लखनऊ में दिव्यांग सुर्य प्रताप शर्मा के साथ हुआ। उन्हें राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने में आ रही आर्थिक अड़चन को दूर करने के लिए खुद लखनऊ के डीएम चंद्रशेखर आगे आये हैं।
1500 रुपए किलो करेला खरीद डीएम किंजल सिंह बनी बुजुर्ग की लाठी
डीएम चंद्रशेखर ने सूर्यप्रताप को बुल्गारिया में होने वाली आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिता तो उनके लिए एख लाख रुपए जुटा पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में जब वह अपने दस्तावेज लेकर डीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने मदद का आश्वासन दिया।
सूर्यप्रताप के दस्तावेजों की सत्यता जांचने के बाद जिलाधिकारी ने लखनऊ महोत्सव समिति की ओर से उन्हें 95400 रुपए का चेक मुहैया कराया। सूर्य प्रताप का दिव्यांग श्रेणी में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में चयन हुआ है वह बुल्गारिया में 38वीं विश्व ऑर्म रेसलिेंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह प्रतियोगिता 1 से 10 अक्टूबर के बीच होगी। सूर्य प्रताप बेहद गरीब परिवार से आते हैं ऐसें में उनके लिए यह राशि इकट्ठा कर पाना बेहद मुश्किल का काम था। ऐसे में पैसे जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई थी जिसे डीएम राजशेखर ने आसान बना दिया।