Tokyo Olympics: शूटिंग में भारत को बड़ी निराशा, दिव्यांश-दीपक टॉप-20 में भी नहीं बना सके जगह
टोक्यो, 25 जुलाई। शूटिंग में भारत के लिए मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। लगातार एक के बाद एक भारतीय शूटर्स ने टोक्यो ओलंपिक में पदक की उम्मीद लगाए लोगों को निराश किया है। पहले मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल 10 मीयर शूटिंग में बाहर हुईं तो अब दिव्यांश सिंह पवार और दीपक कुमार ने भी निराश किया है। अभी तक शूटिंग के तीन इवेंट में चार भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरे और सभी चार खिलाड़ियों ने निराश किया। अहम बात यह है कि चार में से तीन खिलाड़ी तो फाइनल तक भी नहीं पहुंचे। अभी तक टोक्यो ओलंपिक में भारत को सिर्फ एक पदक मिला है। महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानून ने सिल्वर मेडल जीता है। पिछले ओलंपिक की बात करें तो रियो में भारत को एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल मिला था।
पहली बार ओलंपिक में उतरे दीपक ने 6 सीरीज में 102.9,103.8, 103.7, 105.2, 103.8, 105.3 अंक हासिल किए।कुल 624.7 अंक हासिल करके 26वें स्थान पर रहे। जबकि दिव्यांश ने 102.7, 103.7, 103.6, 104.6, 103.6 अंक के साथ कुल 622.8 अंक हासिल किए और 32 वे पायदान पर रहे। वहीं 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कुल 8 खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। चीन और अमेरिका के दो-दो खिलाड़ियों ने शीर्ष 8 में अपनी जगह बनाई। अमेरिका के लुकास ने 631.5 व अमेरिका के ही विलियम ने 630.8 अंक हासिल करके दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे। जबकि चीन के लिहाओ सेंग ने 629.2 अंक हासिल करके छठा स्थानल हासिल किया। गौर करने वाली बात है कि पिछले ओलंपिक में भी भारत को शूटिंग में एक भी मेडल नहीं मिला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
