IND vs AUS: युवाओं का दमखम, पुजारा की दीवार, गाबा में टेस्ट का रोमांच चरम पर
नई दिल्लीः भारतीय टीम गाबा के पांचवें दिन एक अलग ही इरादे के साथ मैदान में उतरी है। यहां टीम ना केवल मैच को बचाने की पूरी स्थिति में आ चुकी है बल्कि वह अविश्वसनीय जीत के इरादों के साथ भी खेल रही है।
भारत को चायकाल के बाद 37 ओवरों के खेल में जीत के लिए 145 रन बनाने है। क्रीज पर पुजारा तमाम चोटों को झेलने के बाद भी डटे हुए हैं और ऋषभ पंत ने 10 रन बना लिए हैं। बहुत अच्छी बात यह है कि ये पूरे ओवर होने की उम्मीद है क्योंकि बारिश के आसान ना के बराबर हैं।
पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 97 रन मात्र 118 गेंदों पर बना लिए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ा खतरा पंत ही है। यहा अहम जानकारी दे दें कि चाहे ड्रा हो या फिर जीत मिले, दोनों ही परिस्थितियों में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत के पास ही बरकरार रहेगी क्योंकि पिछली सीरीज भी टीम इंडिया के नाम रही थी।
भारत ने पांचवें दिन सुबह रोहित शर्मा का विकेट जल्दी खो दिया था लेकिन शुभमन गिल ने 146 गेंदों पर 91 रन बनाए और 8 चौके व 2 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को बताया कि हम इस मैच को केवल ड्रा करने तक का ही इरादा नहीं रखते।
इस दौरान दूसरे छोर पर पुजारा दीवार की तरह मजबूत बने रहे और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 22 गेंदों पर 24 रनों की तेज पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को पिछले पांव पर बनाए रखा। हालांकि वे जल्दी आउट हुए लेकिन अब ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। पुजारा धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं और पंत फिलहाल संभल कर खेल रहे हैं। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मैच के आखिरी सत्र के अंतिम ओवरों तक भी यह रोमांच बरकरार रहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
