Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या के इंटरव्यू में बेटे अगस्त्य की क्यूट एंट्री, BCCI ने शेयर किया VIDEO

नई दिल्लीः खराब फॉर्म के दौर में हार्दिक पांड्या ने हाल-फिलहाल बहुत सारी बातें कहीं जिनकी चर्चाएं हैं। उन्होंने अपनी हालिया बीती जिंदगी, एमएस धोनी और फॉर्म के साथ-साथ फैंस की अपेक्षाओं के बारे में दिल खोलकर बातें की। टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है और भारत के पहले अभ्यास मैच में भी हार्दिक बॉलिंग नहीं कर पाए। यह अच्छी बात तो नहीं है लेकिन टीम इंडिया ने उन पर भरोसा जताया है तो शायद कुछ देखा ही होगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि हार्दिक जल्द ही हर विभाग में खुद को फिर से फिट कर लेंगे।

इसी बीच, खूब सारी बातें कहने वाले हार्दिक एक और इंटरव्यू के दौरान थे जब उनको प्यारा सा सरप्राइज मिला जिसे बीसीसीआई की टीम ने कैप्चर कर लिया। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास एक साक्षात्कार के दौरान एक नन्हा मेहमान था। जो कोई और नहीं बल्कि उनके बेटे अगस्त्य थे। छोटे जनाब तेजी से बढ़े हो रहे हैं और वे एक हंसमुख बच्चे हैं। अगस्त्य ने प्रसन्नता के साथ इंटरव्यू में अपनी क्यूट एंट्री मारी।

हार्दिक ने बेटे से कहा, "आप कैसे हैं? क्या मैं इसे खत्म कर सकता हूं और कृपया आ सकता हूं?" इसके बदले में अगस्त्य ने कैमरे की ओर इशारा किया।

हार्दिक ने इस पर जवाब दिया, "हां, वह कैमरा है, पापा को यही करना है।"

बीसीसीआई की सोशल टीम की जाहिर है बांछे खिली थी। उन्होंने उस पल की क्लिप को साझा करते हुए, बीसीसीआई ट्विटर हैंडल पर लिखा, "वह प्यारा क्षण जब पापा @ हार्दिकपांड्या को अपने साक्षात्कार के दौरान सरप्राइजिंग मेहमान मिला।"

पंड्या संयुक्त अरब अमीरात में टी 20 विश्व कप के दौरान प्रभाव डालने की उम्मीद कर रहे होंगे, जहां भारत आठ वर्षों में अपनी पहली बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रहा होगा।

सुपर-12 के अपने पहले मैच में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को एक ही ग्रुप में रखा गया है जिसमें अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड भी शामिल है और दो क्वालीफायर भी इसमें शामिल होंगे।

Story first published: Tuesday, October 19, 2021, 13:11 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+