IND vs ENG: अक्षर-अश्विन ने फिर उलझाया, पहली पारी में 205 रनों पर आउट हुआ इंग्लैंड
अहमदाबादः भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में हो रहे चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है और अंग्रेज बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में जमकर उलझाया है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जो उसके बल्लेबाजों ने विफल साबित कर दिया। इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर सिमट चुकी है।
अक्षर पटेल एक बार फिर से इंग्लैंड के लिए प्रेत बाधा साबित हुए और उनका साथ मोहम्मद सिराज व रविचंद्रन अश्विन ने बखूबी निभाया। अक्षर पटेल ने दिन की शुरुआत में ही भारतीय टीम को दो बेहतरीन सफलताएं दिलाई। उन्होंने अंग्रेज ओपनिंग बल्लेबाज डोमिनिक सिबली को तब बोल्ड कर दिया जब स्कोर बोर्ड पर 10 रन बने थे। 2 रन बनाकर आउट हुए सिबली के जाने के बाद 9 रनों के निजी स्कोर पर जैक क्रॉली भी आउट हो गए। उनको अक्षर पटेल ने सिराज के हाथों कैच लपकाया।
इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जो रूट को 5 रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट करके सनसनी मचा दी। यहां से इंग्लैंड जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की जोड़ी पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गया और लंच तक इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने कोई विकेट नहीं गंवाया। हालांकि लंच के बाद जॉनी बेयरस्टो भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए इसके बाद बेन स्टोक्स ने अच्छी पारी खेली और अर्धशतक शतक जमाया लेकिन 55 लगाने के बाद बेन स्टोक्स भी चलते बने और उनको वाशिंगटन सुंदर ने एक खूबसूरत गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
स्टोक्स ने 121 गेंदों पर 55 रनों की पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड की पारी धराशाई हो गई क्योंकि ऑली पोप, जो अभी तक अच्छा खेल रहे थे, अश्विन की फिरकी में उलझ गए। आउट होने से पहले उन्होंने 87 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली।
इसके बाद अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स को 1 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। एक और बल्लेबाज डेनियल लॉरेंस थे जो काफी अच्छे दिख रहे थे लेकिन उनको भी 4 रनों से अर्धशतक चूकना पड़ा क्योंकि पटेल ने पंत के हाथों उन्हें स्टंप कराया।
रविचंद्रन अश्विन ने जैक लीच का अंतिम लेकर इंग्लिश पारी को समेट दिया। अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए और अश्विन को 3 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले और एक विकेट वाशिंगटन सुंदर ने लिया। ईशांत शर्मा को कोई विकेट नहीं मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
