IPL 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चुने जाने से साहा खुश, कहा- अगले दो मैच जीतना है अब लक्ष्य
नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हराकर बुरी तरह मात दी। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 219 रन बनाए और विपक्षी को 131 रनों पर ढेर कर दिया। टीम की जीत के हीरो रहे रिद्धिमान साहा और राशिद खान जिन्होंने क्रमशः बैटिंग और बॉलिंग में कमाल का प्रदर्शन किया।
साहा ने ओपनिंग में आते हुए 45 गेंदों पर 87 रनों की सरप्राइज पारी खेली जबकि वार्नर ने भी 66 रनों का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। इस मैच में जीत के बाद साहा को मैन ऑफ द मैच दिया गया है।
साहा का कहना है कि उन्होंने सीजन में दूसरी बार मिले मौके को भुनाया है। इसके अलावा वे इस बात से भी खुश हैं कि उनका चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में हुआ है।
साहा ने कहा- "मुझे इस साल दूसरी बार मौका मिला और मैंने इसको भुनाते हुए पॉवरप्ले में अपने चांस लिए। शुरू में गेंद थोड़ा पकड़ बनाता हुआ आ रहा था लेकिन अपने अपना चांस लिया और इसके पीछे गया, बाद में पिच आसान हो गई।
मैं खुश हूं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में मेरा चयन हुआ है। हम दो आखिरी मैच और जीतने की और देख रहे हैं और यही अब हमारा लक्ष्य है।"
ये दो मुकाबले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होंगे। दूसरी ओर हैदराबाद का नेट रन रेट काफी बेहतर हुआ है। अगर वे अपने दो मैच जीत जाते हैं यह रन रेट एक भूमिका निभा सकता है।
इस मैच के वार्नर के खास जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो नहीं खेले बल्कि उनकी जगह पर ऋद्धिमान साहा नजर आए लेकिन यह संयोजन काम कर गया। इस पर बात करते हुए वार्नर ने कहा- "जॉनी को छोड़ने और साहा को लेने का फैसला मुश्किल था। हालांकि साहा की अविश्वसनीय पारी रही उनका स्ट्राइक रेट बढ़िया था।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
