IPL की टॉप 4 टीमें अगले सीजन में इन बड़े सितारों से कर सकती हैं किनारा
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की समाप्ति के साथ ही तमाम टीमें अगले आईपीएल के लिए अपनी टीम को बनाने की तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में हर टीम किन खिलाड़ियों को फिर से रिटेन करना चाहती हैं और किन्हें रिलीज करना चाहती है इसपर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। हर साल हम देखते हैं कई बड़े खिलाड़ी एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड होते हैं, ऐसे में आईए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जो इस सीजन के बाद अगले सीजन में संभवत: दूसरी टीम की ओर से खेलते हुए देखे जा सकते हैं। हर टीम में एक संभावित बदलाव संभव है, आइए डालते हैं उन खिलाड़ियों पर।

मुंबई इंडियंस- क्रिस लिन
मुंबई की टीम की बात करें तो इस टूर्नामेंट में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। लेकिन बावजूद इस टीम में एक बड़ा खिलाड़ी ऐसा है जिसे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला,ऐसे में सभव है कि टीम अगले सीजन में उसे रीटेन नहीं करे। हम बात कर रहे हैं क्रिस लिन की। लिन को बड़े हिटर के तौर पर देखा जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, यही वजह है कि इस सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम के टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन अच्छा खेल रहे हैं, लिहाजा संभव है कि अगले सीजन में लिन को टीम रिटेन ना करे।

दिल्ली कैपिटल्स- एलेक्स कैरी
दिल्ली की टीम की बात करें तो इस टीम ने इस सीजन में पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई। टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टीम में कुछ दिक्कतें भी हैं,कुछ खिलाड़ी लगातार अपनी फॉर्म को लेकर जूछते नजर आए। लेकिन टीम में एक अहम खिलाड़ी एलेक्स कैरी को संभव है कि टीम अगले सीजन के लिए रिटेन ना करे। कैरी की जगह टीम में रिषभ पंत को मौका दिया गया। कैरी ने इस सीजन में तीन मैच खेले लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में अगर टीम हेटमायर को रिलीज करने की बात सोचती है तभी संभव है कि कैरी को टीम में फिर से रिटेन किया जाए।

सनराइजर्स हैदराबाद- जॉनी बेयरस्टो
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस सीजन में जॉनी बेयरस्टो कुछ खास नहीं कर सके, जिसकी वजह से उनकी जगह टीम में रिद्धिमान साहा को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका दिया गया। लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से बेयरस्टो को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, लेकिन उनकी जगह रिद्धिमान साहा को मौका मिला और उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की, लिहाजा संभव है कि अगले सीजन में बेयरस्टो को रिटेन नहीं किया जाए।

आरसीबी- एरॉन फिंच
आरसीबी की टीम अभी तक एक भी सीजन में आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम में कुछ बड़ी खामियां नजर आती हैं, जिसकी वजह से टीम बड़े मैचों में कमजोर नजर आती है। टीम में एरॉन फिंच लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वह लंबे समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनकी जगह टीम में देवदत्त पद्दिकल को मौका दिया गया और उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया, ऐसे में संभव है कि फिंच को अगले सीजन में रिटेन ना किया जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications