IND vs ENG: रद्द नहीं हुआ है आखिरी मैच, BCCI ने बताया कब खेला जायेगा मैनचेस्टर टेस्ट
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आज (10 सितंबर) से शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट मैच को लेकर अब तक कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, जिसके तहत मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवे टेस्ट मैच को रद्द करार माना जा रहा था और भारतीय टीम को 2-1 से सीरीज का विजेता बताया जा रहा था, हालांकि अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पूरे मुद्दे पर जानकारी देते हुए बताया है कि मैच को सिर्फ फिलहाल के लिये रद्द किया गया है और फिलहाल के लिये यह सीरीज पूरी नहीं मानी जायेगी। इसी के चलते विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में टीमों के बीच की अंकतालिका में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
और पढे़ं: USA vs PNG: भारतीय मूल के खिलाड़ी ने जड़े एक ओवर में 6 छक्के, रोहित-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी

रद्द नहीं स्थगित हुआ है आखिरी टेस्ट
बीसीसीआई ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें जानकारी देते हुए उसने कहा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आपसी सहमति के साथ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है।
बीसीसीआई ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड और ईसीबी के बीच कई दौर की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया, इस दौरान दोनों बोर्ड एक रास्ता तलाश करने की कोशिश कर रहे थे जिससे यह मैच तय समय पर कराया जा सके, हालांकि भारतीय खेमे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह संंभव नहीं हो सका।

रिशेड्यूल करने पर राजी हुए बीसीसीआई-ईसीबी
बीसीसीआई ने आगे जानकारी दी कि भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए भारतीय बोर्ड ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सामने मैच को रिशेड्यूल कराने का प्रस्ताव रखा है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दोनों क्रिकेट बोर्ड इस आखिरी टेस्ट मैच को आयोजित कराने के लिये विंडो पर काम करेंगे और जल्द ही इस पर भी फैसला कर लिया जायेगा।
बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में साफ किया है कि उसने हमेशा ही अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को तरजीह दी है और इसके साथ किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई ने ईसीबी के सहयोग और मुश्किल समय में बोर्ड की स्थिति को समझने के लिये धन्यवाद कहा है। बीसीसीआई ने इसके साथ ही टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स से माफी भी मांगी है।

जानें कब खेला जायेगा आखिरी टेस्ट मैच
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगले साल फिर से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिये जाना है, ऐसे में मुमकिन है कि बीसीसीआई और ईसीबी इस टेस्ट सीरीज के बचे हुए आखिरी मैच के लिये एक विंडो तलाश कर उसी दौरे पर मैच का आयोजन करा दें।
आपको बता दें कि ओवल टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे, जबकि फिजियो नितिन पटेल को संपर्क में आने के चलते क्वारंटीन कर दिया गया था। वहीं पर मैनचेस्टर में टीम के साथ पहुंचे सहायक फिजियो भी बुधवार को कराये गये कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये जिसके बाद भारत का प्रैक्टिस सेशन कैंसिल कर टीम को होटल में रहने के लिये कहा गया। गुरुवार देर रात को भारतीय खिलाड़ियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में सभी प्लेयर्स नेगेटिव पाये गये थे जिसके बाद माना जा रहा था कि मैच तय समय पर खेला जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications