IPL Auction : रिटेंशन नियम आए सामने, इतने खिलाड़ी रिटेन कर सकती है टीम
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 के लिए बीसीसीआई तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए खिलाड़ियों की नीमाली होगी। हालांकि नीलामी होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ हो गया है कि एक टीम कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती है। नीलामी से पहले आईपीएल 2022 के रिटेंशन नियम सामने आ गए हैं। नियमों के अनुसार, पुरानी टीमें में ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जबकि नई टीमों को भी इसका फायदा दिया गया है। दो नई फ्रेंचाइजी 2022 की नीलामी से पहले शेष खिलाड़ियों के पूल से तीन खिलाड़ियों को हासिल करने में सक्षम होंगी।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जो पुरानी 8 टीमें हैं वे तीन भारतीय और एक विदेशी या दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा आईपीएल 2018 के सीजन से पहले पिछली बड़ी नीलामी के विपरीत नीलामी में कोई राइट-टू-मैच कार्ड (आरटीएम) नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- 'उड़ता तीर अपनी तरफ मत लो', हरभजन ने पाकिस्तानी महिला पत्रकार को दिया जवाब
आईपीएल 2022 में 10 टीमें खिताब जीतने की होड़ में देखने को मिलेंगी। जो दो नई टीमें जुड़ी हैं वो हैं- अहमदाबाद, लखनऊ। इन दोनों टीमों से बीसीसीआई ने मोटा पैसा कमाया है। निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए 5625 करोड़ रुपए का भुगतान किया है और आरपीएसजी वेंचर्स ने लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए 7090 करोड़ रुपए बीसीसीआई को दिए हैं।
इस बार नीलामी में बड़े नाम शामिल होंगे। अगले सीजन में टीमें बिल्कुल बदली हुईं नजर आएंगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन बोली में आ सकते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना और रुतुराज गायकवाड़ भी नीलामी में दिख सकते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ चुके डेविड वार्नर भी इस बार बड़ी बोली हासिल कर सकते हैं। संभावना है कि वो किसी एक नई टीम के कप्तान भी बन सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
