Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: सीरीज के पहले मुकाबले के लिए चेन्नई पहुंची पूरी इंग्लिश टीम

नई दिल्लीः कप्तान जो रूट सहित इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्य भारत के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के लिए बुधवार को चेन्नई में पहले दो टेस्ट मैच खेलने के लिए पहुच गए हैं। कुछ भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य भी हैं।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, रूट और उनके साथियों ने सुबह लगभग 10.30 बजे श्रीलंका से उड़ान भरी और होटल पहुंचे, जहां दोनों टीमों के सदस्यों को बायो-बबल के हिस्से के रूप में रखा जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की 2-0 से सीरीज जीती थी जिसमें जो रूट ने दो बड़े शतक जड़ दिए।

स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर रविवार को शहर में आए थे और क्वारंटाइन कर रहे थे। मंगलवार को स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे सहित कुछ भारतीय खिलाड़ी मंगलवार रात को पहुंचे, कुछ अन्य जैसे चेतेश्वर पुजारा जसप्रती बुमराह , पंत भी बुधवार सुबह पहुंच गए।

टीम के कोच रवि शास्त्री ने मुंबई से उड़ान भरी। कप्तान विराट कोहली बुधवार को बाद में आने वाले हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल लीला पैलेस में एक बायो-बबल में रहेंगे टीएनसीए अधिकारी ने कहा कि क्वारंटाइन प्रोटोकॉल और COVID-19 के परीक्षण से गुजरना होगा।

अधिकारी ने कहा, "वे छह दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहेंगे और दो फरवरी से अभ्यास शुरू कर देंगे। पहला टेस्ट पांच फरवरी से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और दूसरा सत्र 13 फरवरी से खेला जाएगा।"

इस सीरीज के जरिए भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिलेगा। विराट कोहली, आर अश्विन, जसप्रती बुमराह की वापसी हुई तो वहीं इंग्लिश टीम में जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है। फिलहाल भारत पर सभी वे दांव लगाया है लेकिन हाल में टेस्ट क्रिकेट ने कुछ चमत्कार देखें हैं और तब से इस खेल में कुछ भी भविष्वाणी करना बेकार ही है।

Story first published: Wednesday, January 27, 2021, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+