आवेश खान का खुलासा- मैं पहले भी कई बार टीम के साथ यात्रा कर चुका हूं
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अवेश खान आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार हैं। मध्य प्रदेश के इस गेंदबाज ने अब आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने 8 मैचों में सभी को प्रभावित किया। अवेश ने 14 विकेट लिए। इंदौर में जन्मे अवेश खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने अतीत में भी कई मौकों पर भारतीय टीम के साथ यात्रा की है। अवेश खान अपने आप को संभव तरीके से तैयार करने के लिए तैयार है क्योंकि उन्हें पता है कि अगर मुख्य खिलाड़ी किसी कारण बाहर होता है तो उसके लिए एक मौका है कि वह इलेवन में जगह बना सके।

अब देना होगा 100 प्रतिशत योगदान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर जैसे नेट गेंदबाजों को ग्यारह में खेलने का मौका मिल सकता है। आवेश खान ने ईएसपीएन.क्रिकइन्फो को बताया, "मैंने टीम इंडिया के साथ नेट गेंदबाज के रूप में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की है। मैं इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के दौरान भी टीम के साथ था। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान मैं उनके साथ था। मैं एशिया कप के दौरान भी भारतीय टीम के साथ रहा हूं। यह बहुत अच्छा अवसर देता है। मैं आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए एक स्टैंडबाय गेंदबाज हूं और अगर कोई घायल हो जाता है तो मुझे खेलने का मौका मिल सकता है। मैं दौरे के लिए अपनी तैयारी करूंगा। मुझे अपना 100 प्रतिशत योगदान देना होगा।"
भारत का इंग्लैंड दौरा साउथम्प्टन में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के साथ हो रहा है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम 4 अगस्त से शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगी। गाै हो कि 2017 से अवेश आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। लेकिन वह अपनी प्रतिभा नहीं दिखा सके क्योंकि उन्हें पहले पर्याप्त अवसर नहीं मिले थे। लेकिन आईपीएल 2021 में, दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत ने उन पर विश्वास दिखाया। परिणाम यह रहा कि अवेश ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए।
हार्दिक-क्रुणाल का T20 विश्व कप में खेलना मुश्किल, ये 2 गेंदबाज पड़ रहे हैं भारी

लगातार बनाई टीम में जगह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं, जहां उमेश यादव और ईशांत शर्मा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माैजू हों, लेकिन बावजूद इसके आवेश ने लगातार टीम में जगह बनाने की सफलता है। सीजन-14 के दाैरान अंतिम ओवरों में आवेश खान द्वारा किए गए यॉर्कर ने अच्छे बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। आवेश घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। वह 2016 में अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल तक जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। आवेश को दिल्ली ने 70 लाख में 2018 में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था। आवेश की गेंदबाजी और घातक भी देखने को मिल जाती, लेकिन कोरोनावायरस के कारण आईपीएल को 29 मैच के बाद स्थगित करना पड़ा।

चुनी गई 20 सदस्यीय भारतीय टीम-
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पन्त (कीपर), रवि अश्विन, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर,जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव।
फिट होने पर केएल राहुल और रिद्धिमान साहा टीम से जुड़ेंगे।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- अभिमन्यू ईस्वरन, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्जन नागवासवाला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
