Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS : स्टेडियम में आ सकते हैं दर्शक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की बड़ी घोषणा

India vs Australia: Stadium में होगी दर्शकों की Entry, Ticket को लेकर आई यह अपडेट| Oneindia Sports

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने एक नई घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने घोषणा की है कि वह दर्शकों को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दिन-रात्रि टेस्ट मैच देखने और आने की अनुमति देगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के अनुसार, 50 प्रतिशत दर्शक मैच के दौरान स्टेडियम में आ सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया 27 नवंबर से 3 वनडे, 3 टी 20 अंतरराष्ट्रीय और 4 टेस्ट खेलेंगे। सीरीज का पहला टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जाएगा और डे-नाइट टेस्ट होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी 25 प्रतिशत दर्शकों की संख्या होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि 75 प्रतिशत दर्शक ब्रिस्बेन में चौथे और अंतिम टेस्ट में मैच देखेंगे। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत एकदिवसीय श्रृंखला से होगी ।

भारतीय टीम 12 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। फिर उनका कोरोना टेस्ट होगा। इसके बाद सभी खिलाड़ी 13 नवंबर को सिडनी में प्रशिक्षण शुरू करेंगे। भारतीय टीम यूएई से ही ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेगी ।

ऑस्ट्रेलिया दौरा के लिए पूरा शेड्यूल-
वनडे सीरीज पहला वनडे, 27 नवंबर- सिडनी
दूसरा वनडे, 29 नवंबर- सिडनी
तीसरा वनडे: 2 दिसंबर- केनबरा

T-20 सीरीज
पहला T-20 : 4 दिसंबर- केनबरा
दूसरा T-20 : 6 दिसंबर- सिडनी
तीसरा T-20 : 8 दिसंबर-सिडनी

टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट: 17-21 दिसंबर- एडिलेड (डे-नाइट)
दूसरा टेस्ट: 26-30 दिसंबर- मेलबर्न
तीसरा टेस्ट: 7-11 जनवरी -
सिडनी चौथा टेस्ट: 15-19 जनवरी - ब्रिस्बेन

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 16:14 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+