सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इरफान पठान को किया बाहर तो युसुफ ने भी कर दिया मना
नई दिल्ली। आज (7 जनवरी) से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में धाकड़ ऑलराउंडर इरफान पठान को किसी भी टीम ने नहीं लिया है। इरफान पठान को बड़ौदा के सिलेक्टर्स ने एक बार फिर नजरअंदाज कर उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बता दें कि अक्टूबर में इरफान पठान ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें रणजी ट्रॉफी की टीम में जगह नहीं दी गई। हालांकि अब दोनों पठान बंधुओं को दर्शक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। दरअसल युसुफ पठान की तबियत ठीक नहीं है, वह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं और दवाइयों का सेवन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि युवराज सिंह और हरभजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि सुरेश रैना इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलेंगे। खिलाड़ियों के पास आईपीएल से पहले फ्रेचाइजी को लुभाने का ये शानदार मौका है। क्योंकि इसी महीने 27-28 जनवरी को आईपीएल की नीलामी होने वाली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
