भारत को हराने वाली टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं नाथन लियोन, दिल की इच्छा सामने आई
नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबलों पर दुनिया की नजरें रहती हैं क्योंकि एशेज के बाद यह दोनों देशों के बीच की टेस्ट सीरीज काफी तगड़ी प्रतिद्वंदता का रूप ले चुकी है। भारत कंगारूओं को उनकी मांद में घुसकर पिछली दो सीरीज में हरा चुका है और यह एक कप्तान के तौर पर कोहली की, एक कोच की तौर पर रवि शास्त्री की और एक टीम के तौर पर टीम इंडिया की सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। भारत को हराना फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का ऐसा सपना है जो अधूरा है। टीम के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन को लगता है कि वह भारत के खिलाफ भविष्य में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
नाथन लियोन ने सिडनी मॉर्निग हेराल्ड से बात करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि मैं अहम रोल निभा सकता हूं। ये मेरा एक बड़ा टारगेट भी है। एक टीम के तौर पर यह हमारा बड़ा टारगेट है तो हमारा काफी बड़ा फोकस यही पर हैं।
लियोन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट होने वाले हैं। वे 1 ही विकेट दूर हैं और उनका कहना है कि पिछले साल भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल सकी थी। तब भारत ने कंगारूओं के खिलाफ एडिलेड का डे-नाइट मुकाबला हारते हुए बाद में जबरदस्त वापसी की थी और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से कब्जाने में सफलता हासिल की थी।
लियोन कहते हैं कि, मुझे नहीं लगता हमने जरूरी चीजें की। हमने अपने मौके नहीं लिए। मैं काफी टेस्ट क्रिकेट खेल चुका हूं इसलिए मुझे पता है कि आपको लंबे समय तक अपने मौके लेने होते हैं और खिलाड़ियों के डिफेंस को चुनौती देनी होती है। तब आप इधर-उधर कोई तो मौका बनाओगे। ये एक ऐसा बड़ा एरिया है जहां पर हम लोग और बेहतर कर सकते हैं।
फिलहाल लियोन एशेज के लिए तैयार हो रहे हैं जहां इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का टूर करने के लिए रेडी है। यहां 8 दिसंबर से एशेज के मुकाबले शुरू हो रहे हैं और पहला मैच गाबा के ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
